फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhilash Thapliyal: मंच पर सम्मान पाया फिर पहाड़ का दर्द बताया...कहा- जल रहे हैं मेरे उत्तराखंड के जंगल

Wed, 15 May 2024 12:38 PM IST
Renu Saklani रेनू सकलानी
Updated Wed, 15 May 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Abhilash Thapliyal Aspirants fame SK Sir Concern expressed over Uttarakhand forest fire
अभिनेता अभिलाष थपलियाल ने उत्तराखंड के जंगलों में बढ़ती आग पर जताई चिंता - फोटो : अमर उजाला

जब कोई उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़, जंगल और शांत फिजा की तारीफ करता है तो शायद ही कोई होगा, जिसका सीना गर्व से चौड़ा न हो, लेकिन जब यही पहाड़ और यहां के जंगल जलने लगे तो चिंतित होना लाजिमी है। पहाड़ी कहीं भी रहे, लेकिन जब पहाड़ मुसीबत में हो तो दर्द जुबां पर आ ही जाता है। कुछ ऐसे ही हुआ है पौड़ी निवासी और बॉलीवुड अभिनेता अभिलाष थपलियाल के साथ।



बॉलीवुड अभिनेता अभिलाष थपलियाल लंबे समय से मुंबई में हैं, लेकिन जब भी पहाड़ किसी मुसीबत में होता है तो अभिलाष का दर्द छलक ही आता है। फिर चाहे वह जोशीमठ आपदा हो या फिर जंगलों की आग। उन्होंने बड़े मंचों से इसे लेकर चिंता भी जताई है।

बॉलीवुड की दुनिया में चमक रहे उत्तराखंड (पौड़ी) के युवा अभिनेता अभिलाष थपलियाल एक बार फिर सुर्खियों में है। एस्पिरेंट्स सीजन 2  के लिए पुरस्कार प्राप्त करते समय उनका दर्द अपने राज्य के छलक पड़ा। उन्होंने मंच से उत्तराखंड के जंगलों की लगी भीषण आग का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी को ऐसे कठिन समय में एकजुट होकर समर्थन करना चाहिए। अपने-अपने स्तर से सहयोग देना चाहिए।

Bollywood Actor Abhilash Thapliyal Aspirants fame SK Sir Concern expressed over Uttarakhand forest fire
अभिलाष थपलियाल - फोटो : अमर उजाला

अभिलाष ने कहा कि मेरा दिल उत्तराखंड के साथ है। कहा कि मैं इस मंच के जरिए उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के प्रति लोगों को ध्यान खींचना चाहता हूं। कहा कि अपने मंच का उपयोग एक नेक काम के लिए करते हैं।

Bollywood Actor Abhilash Thapliyal Aspirants fame SK Sir Concern expressed over Uttarakhand forest fire
अभिलाष थपलियाल - फोटो : अमर उजाला

अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए एक साथ खड़े हों और जरूरतमंद लोगों का समर्थन करें। इससे पहले अभिलाष ने जोशीमठ आपदा को लेकर भी अपनी दर्द बयां किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Abhilash Thapliyal Aspirants fame SK Sir Concern expressed over Uttarakhand forest fire
अभिलाष थपलियाल - फोटो : अमर उजाला

कई बार अभिलाष अलग-अलग मंचों पर पहाड़ी बोली या पहाड़ से जुड़ी कई बातें साझा करते हैं। फेमस कपिल शर्मा के शो पर कही उनकी एक बात लोगों के दिलों को छू गई थी। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: नया रिकॉर्ड...दो दिन में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे सर्वाधिक तीर्थयात्री, तस्वीरें

विज्ञापन
Bollywood Actor Abhilash Thapliyal Aspirants fame SK Sir Concern expressed over Uttarakhand forest fire
अभिलाष थपलियाल - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा था कि हमारे पहाड़ के बारे में एक बात कही जाती कि हमारे यहां रास्ते बड़े टेड़े मेढे होते हैं... लेकिन लोग बहुत सीधे होते है। ये बात हमने कई बार सुनी हो, लेकिन अभिलाष की इस बात की खूब चर्चा हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed