फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीजेपी के विजय जुलूस में उमड़ी समर्थकों की भीड़, ढोल-नगाड़ों संग ऐसे मनाया जीत का जश्न, तस्वीरें...

Fri, 23 Nov 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Nov 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Bjp Victory rally For dehradun new Mayor sunil uniyal gama after nikay chunav 2018
भाजपा का विजय जुलूस

उत्तराखंड निकाय चुनाव में देहरादून नगर निगम की मेयर सीट पर जीत के बाद भाजपा नेता सुनील उनियाल गामा ने विजय जुलूस निकालकर लोगों को धन्यवाद दिया। विजय जुलूस में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस कर जश्न मनाया। शहर भर में लोगों ने भी नवनिर्वाचित मेयर गामा का जमकर स्वागत किया। 

Bjp Victory rally For dehradun new Mayor sunil uniyal gama after nikay chunav 2018
भाजपा का विजय जुलूस

भाजपा के सुनील उनियाल गामा पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल को 35,632 वोटों के अंतर से शिकस्त देकर देहरादून नगर निगम के नए मेयर बन गए हैं। करीब 24 घंटे तक चली मतगणना के बाद गामा को विजेता घोषित किया गया। कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल दूसरे और आम आदमी पार्टी की रजनी रावत तीसरी स्थान पर रही।
 

Bjp Victory rally For dehradun new Mayor sunil uniyal gama after nikay chunav 2018
भाजपा का विजय जुलूस
बुधवार सुबह उनकी जीत की घोषणा के बाद से ही कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। तमाम नेता और कार्यकर्ता दिनभर जश्न मनाते रहे। मेयर गामा के चेहरे की खुशी भी साफ-साफ झलक रही थी। दिनभर वे कार्यकर्ताओं से मिलकर बधाई स्वीकार करते रहे। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Victory rally For dehradun new Mayor sunil uniyal gama after nikay chunav 2018
भाजपा का विजय जुलूस

कार्यकर्ताओं के साथ काफिले के रूप में गामा स्पोर्ट्स कॉलेज से बकरालवाला स्थित अपने आवास पर पहुंचे। यहां परिजनों से गले मिलकर उन्होंने अपनी खुशियां साझा की। परिजनों की खुशी देखते ही बन रही थी। इसके बाद घर पर कार्यकर्ताओं और शुभ चिंतकों का आने का सिलसिला शुरू हुआ। उन्होंने सभी का स्वागत किया और आभार जताया। इस दौरान तमाम लोगों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया।

विज्ञापन
Bjp Victory rally For dehradun new Mayor sunil uniyal gama after nikay chunav 2018
भाजपा का विजय जुलूस

इससे पहले गामा बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाकर चुनाव में की मेहनत की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे मेयर अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें जीत की बधाई दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed