फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीसी खंडूड़ी को रक्षा समिति के अध्यक्ष पद से हटाने के पीछे भाजपा ने बताई यह वजह

Wed, 27 Mar 2019 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Mar 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
bjp told reason about removing bc khanduri from defense council
- फोटो : AmarUjala

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी को रक्षा समिति का अध्यक्ष भी हमारी सरकार ने ही बनाया था। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और सरकार ने जो निर्णय लिया, उसके बारे में उन्हें पूरी जानकारी है। जाजू ने एक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही है। 

bjp told reason about removing bc khanduri from defense council
श्याम जाजू - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान श्याम जाजू से पूछा गया था कि जनरल खंडूड़ी को रक्षा समिति से क्यों हटाया गया? कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। इस पर जाजू ने कहा, ‘बीसी खंडूड़ी को रक्षा समिति का इतना बड़ा पद, जो आज तक उत्तराखंड में किसी को नहीं मिला था, को देने का काम भी हमारी सरकार ने किया। कोश्यारी जी को भी याचिका समिति का अध्यक्ष पद हमने दिया। अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले अजय टम्टा को मंत्री बनाने का काम भी इसी पार्टी ने किया। स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार ने जो निर्णय लिए, वो खंडूड़ी जी को मालूम है।’

bjp told reason about removing bc khanduri from defense council
तीरथ सिंह रावत - फोटो : AmarUjala

लोकसभा में सैन्य पृष्ठभूमि वाला प्रत्याशी न उतारे जाने के प्रश्न पर जाजू ने कहा कि भाजपा ही सैनिकों का सबसे ज्यादा सम्मान करने वाली पार्टी है। वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा सालों से लंबित था। कांग्रेस के जमाने में सैनिकों के लिए पैसा नहीं था। लेकिन ये काम हमारी सरकार ने किया। जिन जवानों की शहादत हुई, उन्हें सम्मान के साथ घर पहुंचाने की शुरुआत वाजपेयी सरकार में हुई। हमारी सरकार ने इसमें सुधार किया। ये भाजपा का चरित्र है। एक आध उम्मीदवार खड़ा हो या न हो, इस बात के प्रमाण की जरूरत भाजपा को नहीं है। गढ़वाल सीट से तीरथ सिंह रावत भाजपा के प्रत्याशी हैं, जिनके परिवार से 15 लोग सेना में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp told reason about removing bc khanduri from defense council
श्याम जाजू - फोटो : file photo

जाजू ने प्रदेश की पांचों सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि नामांकन ने तस्वीर साफ कर दी है। इस चुनाव में हमारा लक्ष्य पिछले चुनाव से अधिक बढ़त बनाने का है। पार्टी ने कई सांगठनिक कार्यक्रमों के जरिए जो माहौल बनाया है, उसका असर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने जो निर्णय लिए, उस पर पूरा देश एकजुट हुआ। उत्तराखंड में इसका बहुत असर हुआ है, क्योंकि उत्तराखंड सैन्य बहुल राज्य है।

विज्ञापन
bjp told reason about removing bc khanduri from defense council
मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : amar ujala

जाजू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज किया कि राहुल आज गरीबी हटाने का नारा दे रहे हैं, जबकि यही नारा उनकी दादी इंदिरा ने भी दिया था। जनता कांग्रेस से सवाल पूछ रही है कि 55 साल राज करने वाली कांग्रेस को गरीबी हटाने से किसने रोका था। जाजू ने कहा कि जनता समझदार है और वो कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली। मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में उसने किसानों का कर्ज किस तरह माफ किया, इसे सारा देश जान गया। इस दौरान राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला,  विनय रोहेला, प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed