फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में मोदी संग जगमगाएंगे भाजपा के ये 40 ‘स्टार’

Wed, 25 Jan 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Jan 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
BJP star Propagandist list for uttarakhand assembly election 2017
- फोटो : file photo

भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के लिए अपने स्टार प्रचारक तय कर दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर सहित केंद्र और प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं का नाम सूची में शामिल है।


 

BJP star Propagandist list for uttarakhand assembly election 2017
- फोटो : पीटीआई

40 स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के बागियों को भी तरजीह मिली है। इसके अलावा टिकट नहीं पाने वाले विधायक तीरथ सिंह रावत को स्टार प्रचारकों में शामिल कर पार्टी ने बागियों शांत करने का संदेश भी इस सूची से दिया है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश में 27 जनवरी से केंद्रीय नेताओं का प्रचार अभियान के लिए आना शुरू हो जाएगा।
 

BJP star Propagandist list for uttarakhand assembly election 2017
उमा भारती (फाइल फोटो)

भाजपा ने स्टार प्रचारक घोषित कर अपने नेताओं की जनसभाएं, रैलियां तय करना शुरू कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो 27 जनवरी को केंद्रीय मंत्री उमा भारती चमोली जनपद में जनसभाओं को संबोधित कर सकती हैं। साथ ही अन्य बड़े केंद्रीय नेताओं के दौरे भी तय किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP star Propagandist list for uttarakhand assembly election 2017
PM MODI RALLY - फोटो : Self

पार्टी के पास पीएम नरेंद्र मोदी की संभावित जनसभाओं की अभी सहमति नहीं पहुंची है। पीएम की रैली अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में संभव है। प्रदेश भाजपा की ओर से उनकी चार रैलियां करवाने की बात जरूर सामने आई है। सभी केंद्रीय मंत्रियों की जनसभाएं भी होनी हैं, जिनका कार्यक्रम जल्द जारी होगी।
 

विज्ञापन
BJP star Propagandist list for uttarakhand assembly election 2017
रैली - फोटो : amar ujala

पार्टी अपने स्टार प्रचारकों में तीरथ सिंह रावत को शामिल कर चुकी है, लेकिन उनका चौबट्टाखाल से टिकट काट दिया है। जानकार बताते हैं कि स्टार प्रचारक उसी को बनाया जाता है, जिसमें वोट खींचने का आकर्षण होता है। स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद पार्टी नेताओं में यह भी कानाफुसी होने लगी है कि एक ओर पार्टी उनको अपनी विधानसभा में जीतने के लायक नहीं समझ रही तो दूसरी तरफ प्रदेश में आकर्षण मान रही है। एक खेमा यह भी मान रहा है कि तीरथ की नाराजगी कम करने के लिए पार्टी उनका ओहदा बढ़ा रही है। साथ ही जिन तीन विधायकों महावीर रांगड़, विजय बड़थ्वाल और चंद्रशेखर का टिकट कटा है, उनको भी पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि भविष्य उनको नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed