फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harbans Kapoor Death: जीवनभर लैंब्रेटा स्कूटर में चलते रहे कपूर, आखिरी सफर पर निकले तो हर आंख हुई नम, तस्वीरें

Tue, 14 Dec 2021 09:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 14 Dec 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA  Harbans Kapoor passes away: Kapoor kept riding in Lambretta scooter for life, every eye got tears when he went on the last journey, pictures
- फोटो : अमर उजाला

आठ बार के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर का सोमवार तड़के निधन हो गया। अपने इंदिरा नगर, सीमा द्वार स्थित घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। सुबह उन्हें नींद से जगाने का प्रयास किया गया तो उनके प्राण त्यागने का पता चला। उनके पार्थिव शरीर को बलबीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के दर्शन के लिए रखा गया। बाद में लक्खीबाग श्मशान में पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। 

Harbans Kapoor Death: हरबंस कपूर के नाम है लगातार एक ही क्षेत्र से आठ बार विधायक रहने का रिकॉर्ड, पढ़ें उनके जीवन की खास बातें

उनकी बहू पूर्णिमा कपूर ने बताया कि रात को वह दो शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटे थे। उसके बाद वह अपने कमरे में आकर सो गए। उनकी पत्नी सविता कपूर भी उसी कमरे में सोई थीं। अक्सर सुबह उठने वाले कपूर जब काफी देर तक नहीं उठे तो परिवारजनों ने उनको देखा। उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था।

परिजनों ने तुरंत पारिवारिक डॉक्टर को फोन कर घर बुलाया। जांच के बाद डॉक्टर ने सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके निधन की पुष्टि की। उनके बेटे अमित कपूर ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से वह कह रहे थे कि उनकी छाती में भारीपन है। छह साल पहले मेदांता में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।

BJP MLA  Harbans Kapoor passes away: Kapoor kept riding in Lambretta scooter for life, every eye got tears when he went on the last journey, pictures
- फोटो : अमर उजाला

निधन की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और भाजपा कार्यकर्ताओं के उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

BJP MLA  Harbans Kapoor passes away: Kapoor kept riding in Lambretta scooter for life, every eye got tears when he went on the last journey, pictures
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA  Harbans Kapoor passes away: Kapoor kept riding in Lambretta scooter for life, every eye got tears when he went on the last journey, pictures
- फोटो : अमर उजाला

बाद में काफी देर तक उनके पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में रखा गया, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

विज्ञापन
BJP MLA  Harbans Kapoor passes away: Kapoor kept riding in Lambretta scooter for life, every eye got tears when he went on the last journey, pictures
- फोटो : अमर उजाला
विधायक हरबंस कपूर अपने लैंब्रेटा स्कूटर से ही आवाजाही किया करते थे। यह स्कूटर उनकी पहचान बन चुका था। आसपास के ज्यादातर लोग इस स्कूटर को अच्छी तरह जानते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed