वायरल हुए एक वीडियो में शराब के नशे में उत्तराखंड को गाली देना खानपुर के भाजपा विधायक चैंपियन को भारी पड़ गया है। केंद्रीय नेतृत्व उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने केंद्रीय नेतृत्व को चैंपियन के निष्कासन की सिफारिश कर दी है। चैंपियन पर तयशुदा कार्रवाई को लेकर जाजू इतने आश्वस्त दिखे कि बुधवार को उन्होंने कहा कि चैंपियन अभी से पार्टी से निष्कासित माने जाएं।
2 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
अनुशासन तोड़ने के मामले में चैंपियन पहले से ही तीन माह के लिए पार्टी से निलंबित हैं। पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में उनके भाग लेने पर प्रतिबंध है। बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो को लेकर चैंपियन फिर विवादों में आ गए हैं। इस वीडियो में वे उत्तराखंड राज्य को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।
3 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
चैंपियन का ये आचरण अनुशासन की दुहाई देने वाली भाजपा को बेहद नागवार गुजरा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी चैंपियन को पार्टी से निष्कासित करने के संकेत दिए हैं। राज्यसभा सदस्य व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि चैंपियन का अशोभनीय और अमर्यादित आचरण स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने भी चैंपियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। इधर, चैंपियन के बयान से क्षुब्ध पत्रकार गजेंद्र रावत ने नेहरू कालोनी थाने में तहरीर देते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
4 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में चैंपियन दोनों हाथों और दांतों में तमंचे दबाए अपने समर्थकों के संग ठुमके लगा रहे हैं। राणा जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई - गीत पर ठुमके लगा रहे चैंपियन उत्तराखंड को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी भाजपा नेतृत्व को बेहद नागवार गुजरी है।
5 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि मैंने वीडियो का संज्ञान ले लिया है। चैंपियन को नोटिस जारी कर पूछा जाएगा कि क्यों न तुम्हे पार्टी से बेदखल कर दिया जाए। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। ऐसा आचरण अस्वीकार्य है।