{"_id":"5cc08580bdec225f7a077c18","slug":"bjp-leader-welcome-priyanka-gandhi-in-up-rally-for-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की रैली में उनका स्वागत करने पहुंचे भाजपा नेता, सियासी हलकों में मचा घमासान, तस्वीरें... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका की रैली में उनका स्वागत करने पहुंचे भाजपा नेता, सियासी हलकों में मचा घमासान, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Apr 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गांधी से मिलते भाजपा नेता (सफेद कुर्ते में)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा के नेता प्रियंका गांधी की चुनावी रैली में उनका स्वागत करने पहुंचे तो घमासान मच गया। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गंगवार उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की एक चुनावी रैली में उनका स्वागत करने पहुंचे तो सियासी हलकों में खलबली मच गई।
2 of 5
प्रियंका गांधी के साथ भाजपा नेता की बेटी
- फोटो : अमर उजाला
सियासी गलियारे में तब और हलचल मच गई जब प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता के साथ वाली तस्वीरें अपने आधिकारिक फेसबुक पेज प्रियंका गांधी वाड्रा पर पोस्ट कीं। प्रियंका गांधी ने कैप्शन के तौर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश फतेहपुर खागा गांव का नजारा। कुछ ही देर में इन तस्वीरों को सात हजार से अधिक लोगों ने देख लिया और कई सौ लोगों ने इन तस्वीरों को शेयर किया।
3 of 5
प्रियंका गांधी से मिलते भाजपा नेता की बेटी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऊधमसिंह नगर के क्षेत्र बरा निवासी सुरेश गंगवार की गिनती जिले के कद्दावर भाजपा नेताओं में की जाती है। उनके पिता ईश्वरी प्रसाद गंगवार भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद भाजपा खेमे में बेचैनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका गांधी की फेसबुक पोस्ट
- फोटो : फेसबुक
लेकिन गंगवार का रुख साफ है। बकौल गंगवार वे अपने साढू़ और कानपुर निवासी पूर्व सांसद राकेश सचान की चुनावी रैली मे शिरकत करने पहुंचे थे। सचान कांग्रेस के टिकट पर फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी की रैली में उनके साढू़ उन्हें बतौर अतिथि ले गए थे और वहां उनकी मुलाकात प्रियंका गांधी से हुई है। इससे इतर लोग कयास लगा रहे हैं कि सुरेश गंगवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।