हरिद्वार में दस फरवरी को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली की भाजपा के नेताओं के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है।
PM मोदी की रैली ने खड़ी की भाजपा नेताओं के लिए बड़ी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली के लिए विधिवत अनुमति नहीं ली गई थी। इस पर निर्वाचन आयोग ने पार्टी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रधानमंत्री मोदी दस फरवरी को हरिद्वार पहुंचे थे।
ऋषिकुल मैदान पर उन्होंने पार्टी की ओर से आहूत विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था। उस समय तो प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया, लेकिन अब रिटर्निंग आफिसर जयभारत सिंह की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया। इसमें रैली की विधिवत अनुमति नहीं लेने, जनसभा में आने वाले लोगों की संख्या नहीं बताने और उनके खर्च आदि का ब्यौरा नहीं देने पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।
रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि वह ऋषिकुल विद्यापीठ की प्रबंध समिति के सचिव भी हैं। आयोजकों ने सचिव के नाते उनसे मैदान के प्रयोग की अनुमति मांगी थी, जो उन्होंने दे दी थी, लेकिन रिटर्निंग आफिसर के नाते उनसे रैली की अनुमति नहीं ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने नोटिस जारी करने की पुष्टि की।
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह ने बताया कि नोटिस का उन्होंने जवाब दे दिया है। अनुमति संबंधी पत्राचार प्रदेश स्तर से किया गया था। हमें कार्यकर्ताओं के लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस संबंध में पूरी जानकारी पार्टी के प्रदेशस्तर के पदाधिकारियों से प्राप्त की जा सकती है।