Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public anger erupts over water shortage; protesters surround the Water Department office.

Dehradun News: पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, जल संस्थान का किया घेराव

Wed, 04 Nov 2026 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Public anger erupts over water shortage; protesters surround the Water Department office.
देहरादून। वार्ड 84 बंजारावाला में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के लिए बुधवार को क्षेत्रवासियों ने पार्षद रुचि रावत के नेतृत्व में लोगों ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर पेयजल संकट के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन की सूचना पर जल संस्थान, जल निगम और यूयूएसडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में क्षेत्रवासियों ने पेयजल से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों में यूयूएसडीए के उप कार्यक्रम निदेशक संजय तिवारी, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता राजीव सैनी, अधिशासी अभियंता बीएस डोगरा, यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर जतिन सैनी, जल संस्थान के सहायक अभियंता जगदीश पंवार, जल निगम के सहायक अभियंता चंद्रशेखर कंडवाल, यूयूएसडीए के सहायक अभियंता अमित शर्मा और वीपीआरपीएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव प्रधान शामिल रहे। क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों के सामने लंबे समय से बनी पेयजल समस्या रखते हुए नियमित और स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु करने का आश्वासन दिया। पार्षद रुचि रावत ने कहा कि जब तक वार्ड में नियमित और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती तब तक समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed