केदारनाथ धाम में एमआई 17 क्रैश के बाद जोर बाद बारिश और बर्फबारी होने के कारण वहां मौसम खराब होने से प्रशासन के अधिकारी वहां नहीं पहुंच सके।
रात: 11 बजे से केदारनाथ व घाटी क्षेत्र में घना कोहरे के कारण सेना के अधिकारी व जिलाधिकारी धाम नहीं पहुंच पाए। वे, पिछले 7 घंटे से गुप्तकाशी में रुके हुए हैं। मंगलवार को धाम में सुबह से तेज हवा चल रही थी। दिन चढने के साथ मौसम का मिजाज बदलता रहा। इस दौरान कुछ देर हल्की धूप भी खिली।
3 of 5
mi 17 crash in kedarnath
- फोटो : amar ujala
लेकिन प्रात: 11 बजे से जहां हवा और तेज हो गई। वहीं, बारिश की तेज बौंछारें गिरने लगी, जिससे ठंड बड़ गई। इसके बाद केदारनाथ सहित जंगलचट्टी क्षेत्र तक घना कोहरा छा गया। इन हालात में बरेली से गुप्तकाशी पहुंचे सेना के 2 एलएच हेलीकॉप्टर व रुद्रप्रयाग से जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल भी केदारनाथ नहीं पहुंच पाए।
ये सभी लोग गुप्तकाशी में रुके हुए हैं। डीएम ने बताया कि मौसम में सुधार होने पर ही धाम जाया जाएगा। दूसरी तरफ धाम में मौजूद उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बीते दो माह में पहली बार बारिश की इतनी तेज बौंछारें गिरी हैं, जिससे ठंड बड़ गई हैं।
केदारनाथ में सुबह से बिजली सप्लाई भी ठप पड़ी है, जिस कारण संचार सेवा भी दिनभर प्रभावित होती रही। निम के कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि खराब मौसम के कारण पुनर्निर्माण कार्यो पर भी व्यापक असर पड़ा है। इधर, जनपद के निचले इलाकों में भी शाम 5 बजे के बाद बारिश की बौंछारें गिरी हैं।