फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस के ‘सामने’ लाखों की डायमंड ज्वेलरी लूट ले गए बदमाश, ऐसे चकमा देकर हुए फरार, तस्वीरें...

Wed, 14 Nov 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Nov 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Big Loot from Diamond jewellery Supplier in dehradun photos
ज्वेलरी लूट के बाद सीसीटीवी में कैद संदिग्ध

देहरादून में घंटाघर से दिन दहाड़े बेखौफ बदमाशों ने मेरठ के ज्वैलरी सप्लायर से 15 लाख रुपये के हीरे के गहने लूट लिए। बदमाशों ने सप्लायर को पुलिस चेकिंग के बहाने अपने पास बुलाया और फिर जेवरात सूंघने का ड्रामा कर पुलिस के सामने से ही भाग निकला। पीछे-पीछे मोटरसाइकिलों पर अन्य बदमाश भी निकल भागे। जिस जगह घटना हुई वहां से पुलिस पिकेट महज चंद कदम दूर है। यहां यातायात पुलिस से लेकर हाईटेक सीपीयू तक तैनात थी। 

Big Loot from Diamond jewellery Supplier in dehradun photos
ज्वेलरी लूट के बाद पीड़ित

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कुछ संदिग्धों की फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। इधर, पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने ठगी की शिकायत की जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को मितुस रस्तोगी निवासी शाहखाकी (मेरठ) अपने पिता विजय रस्तोगी के साथ देहरादून आए थे। वे देहरादून में ज्वैलर्स को हीरों के गहने सप्लाई करते हैं। सोमवार रात दोनों पिता-पुत्र हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। मंगलवार सुबह वह घंटाघर क्षेत्र के ज्वैलर्स के पास पहुंचे। कुछ ज्वैलर्स को उन्होंने माल सप्लाई कर दिया था। 

Big Loot from Diamond jewellery Supplier in dehradun photos
ज्वेलरी लूट के बाद पीड़ित

कुछ को करना बाकी था। दोपहर करीब एक बजे दोनों घंटाघर के पास इलाहाबाद बैंक के बगल से निकल रहे थे। इसी बीच उनके पास एक युवक पहुंचा। बोला-उन्हें सामने खड़े साहब बुला रहे हैं। दोनों ने बुलाने का कारण पूछा तो, युवक ने बताया कि वे पुलिस के बड़े साहब हैं। उन्हें आपका बैग चेक करना है। पुलिस को उनके बैग में असलाह होने की सूचना मिली है। सीधे मन दोनों पिता-पुत्र उनके पास चले गए। बताया जा रहा है वे सात लोग थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Loot from Diamond jewellery Supplier in dehradun photos
ज्वेलरी लूट के बाद पीड़ित

इनमें से दो ने मितुस को पकड़ा। तीसरे ने उनके हाथ से बैग लिया। खुद को अधिकारी बताने वाले ने उनके बैग से गहने निकाले और सूंघने का ड्रामा किया। अगले ही पल बैग लेकर वह भाग निकला। देखते ही देखते अन्य बदमाश भी मोटरसाइकिलों पर बैठकर मौके से फरार हो गए। मितुस और उनके पिता ने शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई। इसी दौरान मितुस ने अपने परिचित ज्वैलर को फोन किया। ज्वैलर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस दोनों पिता-पुत्र को धारा चौकी ले आई। यहां उनसे घटना की जानकारी ली और जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Big Loot from Diamond jewellery Supplier in dehradun photos
ज्वेलरी लूट के बाद पीड़ित

पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों में से एक ने किसी ज्वेलर के यहां चोरी का भी प्रयास किया था। सीसीटीवी फुटेज में आई बदमाश की तस्वीर को पीड़ित पिता-पुत्र कुछ हद तक पहचान रहे हैं। एसएसआई कोतवाली अशोक सिंह राठौर ने बताया कि बदमाशों की तलाश में सभी थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया है। मितुस अपने बैग में 14-15 लाख रुपये के हीरे के गहने बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि मितुस की ओर से ठगी की शिकायत की गई है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed