फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः अलर्ट के बाद आफत की बारिश से आपदा जैसा मंजर, तस्वीरें...

Sun, 03 Jul 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Jul 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
big flood due to heavy rain in uttarakhand
heavy rain, alert, eighth district, uttarakhand news - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में 72 घंटे में भारी बारिश के अलर्ट के बाद चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बादलों ने तबाही मचा दी है। यहां चमोली और पिथौरागढ़ में बादल फटने से दर्जनों लोग मलबे में दब गए हैं और कई लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे

big flood due to heavy rain in uttarakhand
heavy rain, alert, eighth district, uttarakhand news - फोटो : amar ujala

वहीं बदरीनाथ हाईवे भी मलबा आने से जगह-जगह बंद हो गया है। बदरीनाथ से गौचर में बीच करी‌ब तीन हजार यात्रियों को सुरक्षित स्‍थानों पर रोका गया है। बारिश से नदी में आए ऊफान से चमोली जिले में आठ लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं पिथौरागढ़ में पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे

big flood due to heavy rain in uttarakhand
heavy rain, alert, eighth district, uttarakhand news - फोटो : amar ujala

गुरुवार रात से हो रही बारिश से पिथौरागढ़ ‌जिले के बतसड़ी, सिगली और नोलेरा में बादल फटने की घटना हुई है। बादल फटने से कई घरों के जमींदोज होने की सूचना है। इस घटना में 30 लोगों के जिंदा दफन होने की आशंका जताई जा रही है। पांच के शव स्‍थानीय लोगों द्वारा निकाले जा चुके हैं। फिलहाल, रेस्‍क्यू ऑपरेशन जारी है। मुनस्यारी के नौलेरा में तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे

big flood due to heavy rain in uttarakhand
flood, heavy rain, mandakini, alaknanda, uttarakhand news, weather alert - फोटो : amar ujala

पिथौरागढ़ जिले के नाचनी में बारिश से आए मलबे में तीन लोगों के दबे होने की सूचना है। बागेश्वर के कपकोट में छह सड़कें बंद होने से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। जिले के समा और धन्नार गांव में दो मकानों ध्वस्‍त हो गए हैं। बीसा में आठ दुकानों में मलबा घुसने से तबाही मच गई है।

विज्ञापन

उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे

big flood due to heavy rain in uttarakhand
flood, heavy rain, mandakini, alaknanda, uttarakhand news, weather alert - फोटो : amar ujala

राज्य के हल्‍द्वानी, काशीपुर, अल्मोड़ा, ऋषिकेश और कोटद्वार में गुरुवार रात से रुक-रुक बारिश का दौर जारी है। अल्मोड़ा में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश जारी है। जिससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed