फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बंदः उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में किसानों ने निकाली रैली, कहा- कानून रद्द होने तक चलेगा आंदोलन, तस्वीरें

Fri, 26 Mar 2021 08:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Mar 2021 08:40 PM IST
सार

  • किसानों ने शाम छह बजे तक बाजार बंद रखने का किया आह्वान 

विज्ञापन
Bharat Bandh in uttarakhand: effect only in udham singh nagar photos
भारत बंद - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में भारत बंद का कुछ असर दिखाई दिया। यहां रुद्रपुर में कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर भारत बंद के आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों और तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह की अगुवाई में मुख्य बाजार में जुलूस निकाला गया। इस दौरान व्यापारियों से दुकानों को बंद करने की अपील। किसानों की अपील पर व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराए। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार कानूनों से किसानी खत्म करना चाहती है। किसानों को गुलाम बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि किसान क़ानून रद्द होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। बाजपुर में भारत बंद के दौरान शहीद भगत सिंह चौक पर किसान और व्यापारियों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। भारत बंद को लेकर काशीपुर में मजदूर किसान संयुक्त मोर्चा और व्यापार मंडल नगर निगम में बैठक कर बंद को अपना समर्थन दिया। वहीं रामनगर में कहीं-कहीं दुकानें बंद कर व्यापारियों ने बंद को समर्थन भी दिया है। हरिद्वार में किसानों के समर्थन में मोदी सरकार के खिलाफ सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेन यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को राजधानी देहरादून में बाजार खुले रहे। राज्य में कहीं भी बंद का व्यापक असर नहीं दिखाई दिया।

Bharat Bandh in uttarakhand: effect only in udham singh nagar photos
भारत बंद - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद का हरिद्वार और रुड़की में कोई असर नहीं दिया। हालांकि यहां भारत की कम्युनिष्ट पार्टी की ओर से बंद के समर्थन में सिटी मजिस्ट्रेस्ट को ज्ञापन दिया गया।

 
Bharat Bandh in uttarakhand: effect only in udham singh nagar photos
भारत बंद - फोटो : अमर उजाला
तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि रुद्रपुर में व्यापारियों व विभिन्न संगठनों ने भारत बंद को समर्थन दिया है। विर्क ने कहा कि कृषि कानून आम जनता के लिए भी खतरनाक हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Bandh in uttarakhand: effect only in udham singh nagar photos
भारत बंद - फोटो : अमर उजाला

उद्योगपति राशन का भंडारण कर अपने फायदे के हिसाब से इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि तीनों कानून से गरीब और आम जनता के सामने भोजन का संकट खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
Bharat Bandh in uttarakhand: effect only in udham singh nagar photos
भारत बंद - फोटो : अमर उजाला
इसलिए इन तीनों कानूनों का विरोध करना बेहद जरूरी है। विर्क ने आम जनता से भी शुक्रवार को भारत बंद को समर्थन देने की अपील की है। इस दौरान रुद्रपुर में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed