आमतौर पर दारू यानि शराब अंग्रेजी में कहें तो एल्कोहॉल को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। लेकिन दारू सिर्फ नशा करने नहीं बल्कि दवा के काम भी आती है। जानिए दारू के कुछ ऐसे ही अचूक नुस्खे।
सिर्फ नशा करने के नहीं 'दवा' के भी काम आती है दारू
एल्कोहॉल को रगड़ने मात्र से आपको कई छोटी-छोटी बीमारियों से निजात मिल सकती है। इतना ही नहीं ये आपकी सुंदरता में भी चार चांद लगा सकता है।
जिम में एक्सरसाइज करने पर शुरुआत में मांसपेशियों में दर्द होता है। ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि सही से चलना, बैठ पाना भी मुश्किल होता है। इसके निजात पाने के लिए दर्द वाली एल्कोहॉल से मसाज करें। करीब 1 घंटे तक इसे लगा रहने दें फिर इसे पानी से धो लें। इससे आपको राहत मिलेगी।
नाखून में हो इंफेक्शन हो तो एक कॉटन बॉल में एल्कोहॉल लेकर फंगस वाले नाखून में लगाएं और 30 मिनट यूं ही रखा रहने दें। इससे घाव भर जाएगा।
सर्दियों में हमेशा आपने देखा होगा कि होंठो के पास लाल रंग के चकत्ते हो जाते है। कई बार तो यह फीवर के कारण भी होता है। अगर आपको भी ये समस्या है, तो आप उस जगह पर एल्कोहॉल लगा लें। दस मिनट लगा रहने दें। ऐसा लगातार दो दिन करने पर आपको फायदा पहुंचेगा।