पीएफ अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए है। इस सुविधा के बाद अकाउंट होल्डर आसानी से अपना बैंलेंस और खाता संबंधी अन्य जानकारी हासिल कर पाएगा।
{"_id":"5aa5e8214f1c1bae758b4e4b","slug":"beneficial-services-for-pf-account-holders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF अकाउंट होल्डर्स कृपया ध्यान दें इस सुविधा से होने वाला है बड़ा फायदा, जल्दी करें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PF अकाउंट होल्डर्स कृपया ध्यान दें इस सुविधा से होने वाला है बड़ा फायदा, जल्दी करें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Mar 2018 07:29 AM IST
विज्ञापन
Mobile user
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
epfo
ईपीएफओ के रिजनल कमिशनर मनोज यादव ने बताया कि ईपीएफओ की उमंग एप से आप अपने खाते पर नजर रखने के साथ ही आसानी से आधार भी लिंक कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2018 सभी जरूरी सुविधाओं से आधर लिंक करना अनिवार्य हो गया। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए बिना बाधा के पीएफ खाते का फायदा उठाने के लिए नीचे गए तरीके फॉलो करें।
EPFO
आएइ जानते हैं पीएफ खाते में आधार को कैसे लिंक करें... उमंग को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल करें। डाउनलोड करने के बाद आप इसमें कुछ जरूरी डिटेल्स डालकर रजिस्टर कर लें। इसके बाद उसे ओपन करने पर आपको होम पेज पर काफी सर्विसेज के ऑप्शन दिखाई देंगे। सबसे पहले ऑल सर्विसेज पर क्लिक कर ईपीएफओ सर्विसेस पर क्लिक करना है। ईपीएफओ सर्विसेज में क्लिक करने पर आपको काफी सर्विसेस के ऑप्शन दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO
ई-केवाईसी सर्विस में अपने आधार को PF से लिंक करने के लिए आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है “ई-केवाईसी” में आपको आधार सीडिंग का ऑप्शन आ जाएगा। इस पर क्लिक करने पर यह आपका यूएएन नंबर मांगेगा। अपना यूएन नंबर दर्ज कर दें और उसके बाद यूएन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस पर ओटीपी डालने के बाद आप अगले पेज पर आ जायेंगे। उसके बाद आप अपना आधार नंबर दर्ज कर अपने पीएफ खाते से आधार नंबर लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन
epfo
EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं, होम पेज पर ही मौजूद ‘Online Services’ के ‘e-KYC Portal’ के लिंक पर क्लिक करें। यहां क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। यहां पर आपको ‘LINK UAN AADHAAR’ के लिंक पर क्लिक करना है। अब नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी डीटेल्स भरनी होंगी।