{"_id":"5a79289f4f1c1b83268b8b58","slug":"bank-account-holder-big-problem-aadhaar-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक में खाता है तो अब Aadhaar खड़ी करेगा बड़ी मुसीबत, पढ़ें वरना छिन जाएगा सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में खाता है तो अब Aadhaar खड़ी करेगा बड़ी मुसीबत, पढ़ें वरना छिन जाएगा सुकून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर बैंक में खाता है तो अब आधार आपका चैन और सुकून छिन सकता है। जी हां, अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो परेशानी में फंस सकते हैं।
आधार लिंक
- फोटो : self
आपने भले ही अपना बैंक खाता आधार आईडी देकर खुलवाया हो, लेकिन 31 मार्च 2018 से पहले उसमें आधार कार्ड नंबर लिंक कराना जरूरी है। बैंकों ने इसके लिए पूरी तैयारी की हुई है। एक निश्चित समय तक खाता आधार से लिंक न होने पर बंद भी हो सकता है। दूसरी ओर खाते को आधार से जोड़ने के लिए कई बैंकों की वेबसाइट पर भी सुविधा दी जा रही है।
bank
बैंक खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अपने खाते आधार कार्ड की आईडी देकर खुलवाए होंगे, उन्हें भी 31 मार्च 2018 तक हर हाल में अपना खाता आधार कार्ड के नंबर से लिंक कराना होगा। इसके लिए बैंक कई विकल्प दे रहे हैं। पहले विकल्प के तौर पर तो आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देकर खाते को आधार से जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
दूसरे विकल्प के तौर पर आप एसएमएस सेवा का लाभ ले सकते हैं। तीसरे विकल्प के तौर पर आप अपने बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना आधार नंबर अपडेट करा सकते हैं। चौथे विकल्प के तौर पर आप अपने एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
pnb bank
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए आप ‘आधार नंबर खाता संख्या’ लिखकर आप अपने बैंक को एसएमएस कर सकते हैं। एसएमएस भेजने के लिए बैंक एक विशेष कोड देते हैं। इस कोड की जानकारी आप अपने बैंक से ले सकते हैं।