फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगलूरू से नैनीताल आए परिवार ने एक बिल्ली को ढूंढने के लिए खर्च कर दिए ढाई लाख रुपये, पढ़ें दिलचस्प मामला...

Wed, 27 Jan 2021 10:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Jan 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Bangalore Couple Spent More Than Two lakh Rupees for find the Missing cat in nainital
बिल्ली लियो - फोटो : अमर उजाला

बंगलूरू से नैनीताल घूमने आए एक परिवार ने उनकी खोई हुई बिल्ली को ढूंढने के लिए करीब ढाई लाख रुपये खर्च कर दिए। ये बात जिसने भी सुनी हैरान हो गया। जब उनकी बिल्ली उन्हें मिली तो परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा। आगे जानिए दिलचस्प कहानी...

Bangalore Couple Spent More Than Two lakh Rupees for find the Missing cat in nainital
खोई हुई बिल्ली लियो - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, बंगलूरू के रहने वाले हर्ष कपूर पिछले साल एक अक्टूबर को अपनी पत्नी भव्या कपूर और दो पालतू बिल्लियों (लियो और कोको) के साथ तीन दिन के लिए नैनीताल घूमने आए थे। इस दौरान वे हल्द्वानी रोड पर भुजियाघाट के पास सूर्यागांव में बने रिजॉर्ट में रुके थे। इस दौरान उनकी दोनों बिल्लियां रिजॉर्ट में घूम रही थी। लेकिन तभी एक बिल्ली (लियो) जंगल की तरफ भाग गई। 

Bangalore Couple Spent More Than Two lakh Rupees for find the Missing cat in nainital
बिल्ली को ढृंढने नैनीताल आया परिवार - फोटो : अमर उजाला

कपूर दंपती ने बिल्ली को ढूंढने के लिए अपनी छुट्टियां भी बढ़ा ली, लेकिन वो नहीं मिली। उन्होंने बिल्ली के ढूंढने वाले या पता बताने वाले को पांच हजार रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की, लेकिन तमाम गांव वालों और रिजॉर्ट के कर्मियों के प्रयासों के बावजूद भी लियो उन्हें नहीं मिल पाई। इसके बाद दंपती मायूस होकर 10 अक्टूबर को बंगलूरू लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangalore Couple Spent More Than Two lakh Rupees for find the Missing cat in nainital
परिवार को मिली बिल्ली - फोटो : अमर उजाला

वो लौट तो गए, लेकिन बंगलूरू जाकर भी उनका मन अपनी बिल्ली के लिए बेचैन रहा। दंपती लगातार रिजॉर्ट संचालक से फोन के जरिए जुड़े रहे और अन्य लोगों से भी संपर्क किया। तभी 21 जनवरी को किसी ग्रामीण को बिल्ली दिखाई दी। इसकी सूचना उसने कपूर दंपती को दी। कपूर दंपती 25 जनवरी को बंगलूरू से फ्लाइट पकड़कर भुजियाघाट पहुंचे। यहां दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें आखिरकार 26 जनवरी की रात उनकी बिल्ली लियो जंगल से लगे एक खंडहरनुमा मकान में मिल गई।

विज्ञापन
Bangalore Couple Spent More Than Two lakh Rupees for find the Missing cat in nainital
परिवार को मिली बिल्ली - फोटो : अमर उजाला

लियो को फिर से पाकर कपूर दंपती बहुत खुश नजर आए। हर्ष कपूर का कहना है कि वैसे तो लियो और कोको सामान्य बिल्ली हैं, लेकिन दोनों बिल्लियां उन्हीं के घर में पैदा हुईं। इस कारण उनका उनसे गहरा लगाव है। रिसोर्ट के संचालक विकास किरौला ने इस पूरे मामले की पुष्टि की। बताया गया है कि कपूर दंपती के लियो की खोजबीन में फ्लाइट, टैक्सी, होटल और खाने-पीने पर तकरीब ढाई लाख रुपये खर्च हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed