फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ हादसा: खाई में तड़पते लोगों को देख भगवान बनकर आए ये लोग, ऐसे किया रेस्क्यू

Thu, 07 Dec 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Thu, 07 Dec 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway accident rescue photos
badrinath highway accident

बदरीनाथ में हुए हादसे के दौरान खाई में तड़प रहे लोगों के लिए ये लोग भगवान बनकर उतरे। तस्वीरों में देखिए कैसे हुआ रेस्क्यू...

badrinath highway accident rescue photos
badrinath highway accident

हादसे के बाद घायलों को खाई से निकालने में स्थानीय युवक देवदूत साबित हुए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने बचाव दल के साथ घायलों को खाई से निकाला। भरपूर पट्टी के अंकित, माल सिंह और सीताराम राणाकोटी सहित अन्य लोगों ने राहत कार्य में मदद की।

badrinath highway accident rescue photos
badrinath highway accident

बुधवार शाम को हुए हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग और मेडिकल कालेज श्रीनगर में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रहा था। बता दें कि, 11 सवारियों को लेकर चली टैक्सी देवप्रयाग से करीब 15 किमी आगे धौलीधार (तीनधारा) के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
badrinath highway accident rescue photos
badrinath highway accident

दुर्घटना में वाहन चालक बलवीर सिंह (44) पुत्र नारायण सिंह निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग, किरण (30) पत्नी बबलू व पुत्री शगुन (3) निवासी कगवाली, बीरबल पुत्र अज्ञात निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग की मौत हुई।  जबकि,  रणजीत सिंह (29) पुत्र राजीव सिंह ग्राम पीड़ा, अरविंद बिष्ट (29) पुत्र शेर सिंह ग्राम पाबो, नीरज सिंह (26) पुत्र प्रकाश सिंह बुटोला ग्राम थपलगांव, भूपेंद्र सिंह (39) पुत्र शिवराज दशज्यूला कांडई और सुरेंद्र सिंह (24) पुत्र सैन सिंह बिष्ट ग्राम पाबौ सभी रुद्रप्रयाग जिला निवासी। पीयूष कुमार (27) पुत्र नरेश कुमार मारिया निवासी न्यू शिमला हिमाचल प्रदेश, सुमन (32) पत्नी बृजू उसकी बेटी सुजल (9) भगवानपुर हरिद्वार घायल हो गए।

विज्ञापन
badrinath highway accident rescue photos
badrinath highway accident

दुर्घटना में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायलों को सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया। जहां गंभीर रूप से घायल भगवानपुर हरिद्वार निवासी सुमन (32) पत्नी बृजू (9) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed