रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं को मैसेज भेज कर यह अलर्ट जारी कर दिया है। और यह नया नियम आगामी 27 फरवरी से लागू होगा।
जियो मनी के तहत 27 फरवरी से बैंक में मनी ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी जाएगी। इस संबंध में जियो यूजर्स के पास मैसेज पहुंच चुके हैं।
कंपनी ने यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी गाइड लाइन के बाद किया है।
4 of 5
क्राइम
- फोटो : amar ujala
आरबीआई ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि मोबाइल वॉलेट से पैसा बैंक में ट्रांसफर करने की सुविधा को बंद किया जा रहा है। यह आदेश 27 फरवरी से लागू होगा।
जियो मनी ने इसके चलते अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि कस्टमर्स इस सुविधा का फायदा 26 फरवरी 2018 तक ही ले सकते हैं। देहरादून में जियो रिटेलर अंकुर गोयल ने बताया कि उनके पास इस संबंध में क्वैरीज आ रही हैं। कस्टमर्स उनकी शॉप पर आकर जियो मनी वॉलेट के बारे में जानकारी लेने आ रहे हैं। यह सुविधा बंद होने की खबर से ग्राहक थोड़ा परेशान हैं।