अप्रैल का महीना शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर लेकर आ रहा है। जिसके बाद शराब खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगे।
{"_id":"5aa8a3434f1c1b71778b53be","slug":"bad-news-for-alcohol-drinkers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर, खरीदने से पहले सोचेंगे 100 बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर, खरीदने से पहले सोचेंगे 100 बार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Mar 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
money
अप्रैल माह से उत्तराखंड में शराब 15 फीसदी तक महंगी हो जाएगी। नई आबकारी नीति में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का जो प्रावधान किया है उसका शराब की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।
कैंटीन से मिलने वाली शराब भी 10 फीसदी तक महंगी हो जाएगी, क्योंकि सरकार ने इस पर 10 फीसदी असेस्मेंट फीस लगाने का फैसला लिया है। शराब की ठेकों की आनलाइन नीलामी आधार मूल्य निर्धारित करने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
trivendra singh rawat
- फोटो : amar ujala
प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। शासन स्तर पर नई आबकारी नीति की अधिसूचना जारी करने की तैयारी की जा रही है। नई आबकारी नीति में शराब की कीमतों को यूपी के बराबर रखने कोशिश की गई है, ताकि वहां से तस्करी नहीं होने पाए।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
सरकार ने विभाग के राजस्व का लक्ष्य भी 2310 करोड़ से बढ़ाकर 2550 करोड़ रुपये कर दिया है। इस लिहाज से कीमतों पर इसका असर पड़ेगा। शराब के ठेकों को आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किए जाने को मंजूरी मिलने के बाद अपर मुख्य सचिव आबकारी डॉ. रणवीर सिंह मंगलवार को सचिवालय में इसकी तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ई-नीलामी का सॉफ्टवेयर तैयार करने का आदेश राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) के अधिकारियों को दिया। बैठक में अपर आबकारी आयुक्त पीएस गर्ब्याल, संयुक्त आबकारी आयुक्त टीके पंत, उप आबकारी आयुक्त रमेश चौहान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।