फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, नहीं है जानकारी तो जल्द पता कीजिए

Tue, 27 Mar 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Mar 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
ration distribution process change soon
डेमो इमेज

राशन कार्ड धारकों के लिए बेहद जरूरी खबर है। आपकी राशन की दुकान में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में एक अप्रैल से राशन का आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। किस राशन डीलर को कितना गेहूं-चावल आवंटित किया जाना है, इसका आदेश आरएफसी कार्यालय से ऑनलाइन निर्गत किया जाएगा। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के सभी गोदामों को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है।


 

ration distribution process change soon
ration - फोटो : google
राशन की दुकानों पर प्वाइंट ऑफ सेल मशीन लगाई जा रही है। इस स्थिति में विभाग को एक क्लिक पर यह जानकारी उपलब्ध होगी कि किस राशन डीलर को कितना अनाज आवंटित किया गया और उसने कार्डधारकों को कितना राशन बांटा।

 
ration distribution process change soon
ration card
प्रदेश में राशन की लगभग 9200 दुकानें हैं। इन दुकानों को चावल-गेहूं का आवंटन राशन कार्ड की संख्या के आधार पर जिले के गोदाम से किया जाता है। वर्तमान में राशन आवंटन की इस प्रक्रिया के तहत जिला पूर्ति अधिकारी अपने जिले के मासिक कोटे की जानकारी संभागीय खाद्य अधिकारी (आरएफसी) को देते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ration distribution process change soon
ऑनलाइन फ्रॉड
आरएफसी जिला स्तरीय गोदामों से डीलरों का कोटा जारी करने का निर्देश देते हैं। अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिला पूर्ति अधिकारी अपने जिले के मासिक आवंटन की जानकारी आरएफसी को ऑनलाइन देंगे। आरएफसी सभी गोदाम प्रभारियों को राशन आवंटित करने का निर्देश भी ऑनलाइन ही जारी करेंगे।

 
विज्ञापन
ration distribution process change soon
online app
इसके लिए प्रदेश में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सभी गोदामों में कंप्यूटर लगाया जा रहा है। प्रदेश में राशन की दुकानों को भी ऑनलाइन किया जा रहा है । प्रदेश सरकार राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के रूप में विकसित करने को मंजूरी पहले ही दे चुकी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed