योग गुरु बाबा रामदेव अब अपने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए अब आरएसएस की तर्ज पर ये काम करने जा रहे हैं।
{"_id":"5abe5dd64f1c1bd6618b4857","slug":"baba-ramdev-work-as-like-as-rss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RSS की तर्ज पर योग गुरु बाबा रामदेव अब करने जा रहे हैं ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS की तर्ज पर योग गुरु बाबा रामदेव अब करने जा रहे हैं ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 30 Mar 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
baba ramdev
रामदेव स्वयंसेवक तैयार करेंगे। स्वयंसेवकों की यह टीम आरएसएस की तर्ज पर तैयार होगी और उसी तरह से काम होगा। अब तक पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान आंदोलन के लाखों स्वयंसेवक देश के सभी छह लाख गांवों में डेरे डाल चुके हैं।
ramdev
योजना है कि प्रत्येक गांव और शहर में आरएसएस की तर्ज पर स्वयंसेवक उसी क्षेत्र से खड़े किए जाएं। इसी प्रकार परिव्राजकों की टोलियां बाबा के कार्यक्रमों के विस्तार के लिए उतारी जा रही हैं। ये टीमें बाबा के मिशन को आगे बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ramdev
फिलहाल पतंजलि परिवार के माध्यम से तहसील और ब्लॉक स्तर पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वयंसेवकों के माध्यम से इस कार्यक्रमों को हर गांव में पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय कार्यालय से जारी निर्देश उसी समय गांव तक पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिए जाएगा।
विज्ञापन
baba ramdev
बाबा रामदेव का मानना है कि यह देश बहुत विशाल है। इस देश में ज्ञान को कुछ लोगों तक सीमित नहीं किया जा सकता। यह काम लगभग उसी तरह होगा जैसे संघ करता आया है। भारतीय प्राचीन संन्यास परंपरा में धर्म प्रचार के लिए निकले परिव्राजकों का व्यापक महत्व है। अब बाबा के परिव्राजक योग, प्रणायाम और आयुर्वेद के संदेश के साथ राष्ट निर्माण का संदेश लेकर भी गांव और शहर में जाएंगे।