भाजपा के शुभचिंतकों में शामिल योग गुरु बाबा रामदेव का एक बयान राजनीतिक पार्टियों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और सोनिया गांधी को लेकर ऐसी बात कह दी जिससे बीजेपी में खलबली मच गई है।
विश्व योग दिवस से पहले एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने सोनिया और राहुल गांधी के योग करने को लेकर बातें सांझा की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मेरे दोस्ताना रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि, योग दिवस पर हम सबको योग करना चाहिए। पीएम मोदी 21 जून को देहरादून में योग दिवस मनाएंगे।
इसके साथ ही पूरा देश योग करने जा रहा है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी योग करते हैं। उनसे मेरे दोस्त जैसे रिश्ते हैं। योग को लेकर बाबा रामदेव पहले भी कह चुके हैं कि योग किसी सियासी पार्टी की जागीर नहीं है। इसलिए इसे पार्टी या राजनीति से न जोड़ा जाए। योग हम सभी को स्वस्थ रख सकता है। इसलिए अगर हम इसकी शुरुआत करें तो इससे आने वाली पीढ़ी में भी योग के प्रति जागरुकता होगी।
जानकारों की मानें तो साल 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले बाबा रामदेव राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लेकर कई तल्ख टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने कभी भी कांग्रेस पार्टी की तारीफ नहीं की है। लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार योग दिवस पर राहुल और सोनिया गांधी की तारीफ बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रही है।
5 of 5
ajay bhatt
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में भी कार्यकर्ताओं और नेताओं में इस बयान के बाद से खलबली मची हुई है। वहीं जब इस बारे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, यह योग गुरु रामदेव का यह अपना नजरिया है। योग दुनिया के सभी लोग कर रहे हैं। बाबा रामदेव योग से सबको जोड़ने की बात कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता इस बात को लेकर कयास न लगाएं। इस तरह के बयान से बीजेपी असहज नहीं है।