देवप्रयाग से हरिद्वार लौटते समय बाबा रामदेव अचानक से नई टिहरी के आगराखाल बाजार में रुके और यहां की कुछ खास चीजों की खरीदारी की। बाबा रामदेव को आगराखाल की राजमा दाल, अदरक, मक्की बहुत पसंद आई। आगराखाल बाजार से जैविक उत्पाद खरीदकर योगगुरु अपने साथ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार ले गए। स्वामी ने स्थानीय उत्पादों की खूब तारीफ की। सात साल बाद स्वामी रामदेव रविवार शाम को आगराखाल पहुंचे। बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों से स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली।
हरिद्वार लौटते समय आगराखाल बाजार में अचानक रुके बाबा रामदेव, खरीदारी कर ले गए खास चीजें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन