{"_id":"5cd565cbbdec22075f577d04","slug":"baba-ramdev-angry-on-supreme-court-and-mediation-panel-for-ram-mandir-case-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, मध्यस्थता पैनल को समय देने पर कह दी बड़ी बात...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, मध्यस्थता पैनल को समय देने पर कह दी बड़ी बात...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 11 May 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राम मंदिर मामले में मध्यस्थता पैनल को 15 अगस्त तक का समय दिए जाने को लेकर बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य देव हैं, राम हम सबके पूर्वज हैं। अपने पूर्वज का इस तरह से अनादर नहीं करना चाहिए। राम मंदिर पर देश को जल्द न्याय मिलना चाहिए। यह न्याय चाहे न्यायालय दे या फिर न्यायालय ने जिन पैरोकारों को नियुक्त किया है वो दें।
2 of 6
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर पर इस तरह से विलंब होना तमाम हिंदुओं की आस्था पर प्रहार है। कहा कि पक्षकारों और मध्यस्थों ने राम मंदिर के लिए बातचीत करने के लिए जो समय सीमा और मांगी है वह बिल्कुल ठीक नहीं है। इसे लेकर पहले ही बहुत विलंब हुआ है। अगर मध्यस्थों को भी ऐसे वक्त देते चले गए तो न्याय के नाम पर अन्याय होगा।
3 of 6
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा के चुनाव में राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ जो बयानबाजी कर रहे हैं वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। लाखों शहीदों ने शहादत देकर देश को आजादी दिलाई थी। उस भारत में एसी बयानबाजी लोकतंत्र का अपमान है। देश इसे स्वीकार नहीं करेगा। इसका सबक उन्हें जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि राजनीति में मुद्दे कभी मुर्दा नहीं होते। वक्त के साथ हर मुद्दे को सामने आना चाहिए। जो विपक्ष है उन्हें भी प्रमाण के साथ अपनी बात सामने रखनी चाहिए। राष्ट्र की सुरक्षा, राष्ट्रवाद, गरीबी और किसानों के मुद्दे कभी दबने नहीं चाहिए। यह सामने आने चाहिए लेकिन इसमें भाषा की मर्यादा हमेशा रहनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
बाबा रामदेव को सुनते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वे हरिद्वार में स्वामी रामदेव स्वामीनारायण मंदिर के वार्षिक उत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे थे। संत सम्मेलन के बाद स्वामी रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कही। इस अवसर पर संतों ने भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे बेजोड़ है जल्दी ही भारत इसमें विश्व गुरु बनेगा। इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम और योग गुरु बाबा रामदेव समेत कई संत उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।