{"_id":"5d25fa0a8ebc3e6cf60c72d3","slug":"baba-ramdev-and-rrs-chief-statement-on-ram-mandir-in-swami-satyamitranand-tribute-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भागवत ने दिए जल्द राम मंदिर निर्माण के संकेत, बाबा रामदेव बोले-मध्यस्थ के भरोसे नहीं हो सकता काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत ने दिए जल्द राम मंदिर निर्माण के संकेत, बाबा रामदेव बोले-मध्यस्थ के भरोसे नहीं हो सकता काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के श्रद्धांजलि समारोह में संत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर मध्यस्थ के भरोसे नहीं बन सकता। भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे स्वामी रामदेव ने कहा कि हिंदू जनमानस अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने का इंतजार कर रहा है।
2 of 7
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के षोडशी कार्यक्रम में पहुंचे दिग्गज
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन जो परिस्थितियां हैं, उनमें साफ दिखाई दे रहा है कि अब या तो सरकार मंदिर बनाए या फिर संत समाज और जनता को खड़ा होना होगा। तभी मंदिर बनेगा और स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज का सपना पूरा होगा।
3 of 7
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के श्रद्धांजलि समारोह में संत
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी रामदेव ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज को राम मंदिर आंदोलन का पुरोधा बताया। कहा कि वह मंदिर बनते हुए देखना चाहते थे। अब उनका यह सपना पूरा करने की जिम्मेदारी हम सब की है। उन्होंने कहा कि भारत को गोमाता की हत्या के कलंक से मुक्ति दिलाना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के श्रद्धांजलि समारोह में संत
- फोटो : अमर उजाला
इस दिशा में भी सार्थक प्रयास किए जाने की जरूरत है। पतंजलि योगपीठ की सफलता के सफर में भी उन्होंने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के योगदान को याद किया। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने भी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें दिव्य महापुरुष करार दिया।
विज्ञापन
5 of 7
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के श्रद्धांजलि समारोह में संत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के श्रद्धांजलि समारोह के मंच से जल्द राम मंदिर निर्माण के संकेत दिए। साथ ही गाय और गंगा का संरक्षण करने की भी जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि यह तीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के सपने थे, जिन्हें वह अपने सामने पूरे होते देखना चाहते थे। अब उनके सपने जल्द पूरे होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।