अगर आपसे बाहुबलीः द कन्क्लूजन फिल्म का फर्स्ट डे मिस हो गया है। तो निराश होने की जरुरत नहीं। हम आपके लिए लेकर आएं है, फिल्म की रोमांचक आठ तस्वीरें।
कट्प्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' ये सवाल 2015 से लोगों के जहन में है। आखिरकार इस सवाल का जवाब लोगों को फिल्म देखकर मिल गया।
'बाहुबली : द कन्क्लूजन यह फिल्म 'बाहुबली: द बिग्निंग' का सीक्वल है और इसलिए इसके सभी कलाकार वहीं हैं जो पुरानी फिल्म में थे जैसे प्रभास, राणा डग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटीया, रामया,सत्यराज और नासर।
फिल्म के ज्यादातर हिस्से की कहानी इसी सवाल के आसपास है कि 'कट्प्पा ने बाहुबली को क्यों मारा'। इस फिल्म में अमरेन्द्र बाहुबली और देवसेना की प्रेम कहानी और उसकी वजह से इस राजसी परिवार में आयी दरार को देखने का मौका मिला है।
यह फिल्म अपने वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट्स के आधार पर ही इतनी शानदार है, कि कई सीन आपको दांतों तले अंगुली चबाने को मजबूर कर देंगे। जैसे हाथी के ऊपर खड़े बाहुबली का एक दृश्य।