{"_id":"62f76c0469d5815b3f0972eb","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-tiranga-rally-in-uttarakhand-itbp-jawan-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Har Ghar Tiranga: अमृत महोत्सव में गोते लगा रहा पहाड़, चारों धामों में भारत माता की जय-जयकार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Har Ghar Tiranga: अमृत महोत्सव में गोते लगा रहा पहाड़, चारों धामों में भारत माता की जय-जयकार, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 13 Aug 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
हर घर तिरंगा रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न संगठनों में उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रदेश में विभिन्न संगठनों से लेकर राजेनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही स्कूली बच्चे हर घर तिरंगे को लेकर लोगों प्रेरित कर रहे हैं। अमृत महोत्सव में पहाड़ और मैदान गोते लगा रहा है। शनिवार को चारों धामों में भारत माता के जयकारों से गूंज उठे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टीआरसी चंपावत से गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके साथ बच्चे भी शामिल हुए। वहीं उत्तरकाशी में आईटीबीपी जवानों ने तिरंगा रैली निकाली।कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस दौरान पूर्व सैनिक, शिक्षकों, डॉक्टर, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्कॉट गाइड, स्कूल के बच्चों एवं हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उदघोष के साथ तिरंगा जागरूकता पदयात्रा निकाली और हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने आजादी के अमृत उत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बदरीनाथ मंदिर परिसर से शुरू होकर बदरीनाथ धाम के भ्रमण पर निकली। मसूरी शहर में भी स्कूली छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली।शहर के भगत सिंह चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
2 of 9
हर घर तिरंगा रैली
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में 20 लाख घरों में तिरंगा वितरण का लक्ष्य रखा है।
3 of 9
हर घर तिरंगा रैली
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की सफाई पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
हर घर तिरंगा रैली
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाना है। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन
5 of 9
हर घर तिरंगा रैली
- फोटो : अमर उजाला
हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। शहरी विकास विभाग ने लगभग 5.5 लाख तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।