फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर ये हैं लक्ष्मी पूजन के तीन शुभ मुहूर्त, इस विधि से करेंगे पूजा तो हो जाएंगे मालामाल

Wed, 18 Oct 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Oct 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Auspicious time for diwali 2017 lakshmi puja Muhurta‬‬
दिवाली 2017 - फोटो : SELF

कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीवाली पर्व मनाया जाता है। जो इस बार 19 अक्टूबर 2017 को पड़ रही है। दीवाली में आप इन तीन शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करेंगे तो विशेष फलदायी होगा।

Auspicious time for diwali 2017 lakshmi puja Muhurta‬‬
दिवाली विशेष

दीवाली शाम में 5.38 बजे से 8.14 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। इस बीच शाम 7.05 बजे से रात 9 बजे तक वृष लग्न में पूजा करना विशेष शुभप्रद माना जा रहा है। इसके साथ ही निशीथ काल और महानिशीथ काल में भी पूजा का शुभ समय है।

Auspicious time for diwali 2017 lakshmi puja Muhurta‬‬
diwali

19 अक्तूबर 2017 को प्रात: 7.18 बजे तक  हस्त-नक्षत्र एवं इसके पश्चात चित्रा-नक्षत्र लगेगा। पंडित भगवती प्रसाद थपलियाल के अनुसार दीपावली पर प्रदोष काल से लेकर अर्धरात्रि तक महालक्ष्मी पूजन मंत्र, जप, अनुष्ठान आदि करने का महत्व होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auspicious time for diwali 2017 lakshmi puja Muhurta‬‬
दिवाली

इस दिन श्री गणेश जी सहित लक्ष्मी-कुबेर आदि का पूजन करना चाहिए। आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार अमावस्या तिथि 18 अक्तूबर 2017 को रात्रि 12.10 बजे लगेगी जोकि 19 अक्तूबर 2017 को रात 12.32 बजे तक रहेगी। दीपावली पूजन में अमावस्या तिथि, प्रदोष निशीथ और महानिशीथ काल का विशेष महत्व होता है। आचार्य डॉ.सुशांत राज के अनुसार जो लोग प्रदोष काल में पूजन नहीं कर सकते, वह निशीथ एवं महानिशीथ काल में पूजा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Auspicious time for diwali 2017 lakshmi puja Muhurta‬‬
diwali

प्रदोष काल शाम 5.38 बजे से 8.14 बजे तक रहेगा। शाम 7.05 बजे से रात 9 बजे तक वृष लग्न में पूजा करना विशेष शुभप्रद रहेगा। शाम 5.40 बजे से 7.18 बजे तक अमृत की चौघड़िया रहने से इस योग में दीपदान, महालक्ष्मी, गणेश कुबेर पूजन, बहीखाता पूजन शुभ रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed