रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर
इंडियन रेसलिंग के पहले महामुकाबले में उस वक्त हंगामा मच गया जब दो रेसलरों ने ग्रेट खली पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे दर्शक बेकाबू हो गए।
रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर
हमले में खली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लहूलुहान हालत में हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर
उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित गौलापार स्टेडियम में डब्ल्यूडब्ल्यूई के भारतीय वर्जन का मेगा शो बुधवार को शुरू हुआ। मेगा शो के तीसरे मुकाबले में भारत के हरमन सिंह ने मैक्सिको के हर्नानडेज के साथ फाइट की। इस दौरान हर बार हरमन सिंह हर्नानडेज पर भारी पड़ते रहे।
रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर
अंत में हरमन ने हर्नानडेज को उठाकर रिंग से बाहर फेंक दिया। हर्नानडेज रिंग के बाहर गिरने के बाद फिर दोबारा लड़ने के लिए उठ नहीं पाए। रेफरी ने हरमन को विजयी घोषित कर दिया। रिंग में जब हरमन अपनी जीत का जश्न मना रहे थे, इसी बीच हर्नानडेज के साथी अमेरिका के माइक नॉक्स और कनाडा के ब्रॉडी स्टील रिंग में घुस आए।
रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर
उन्होंने जीत का जश्न मना रहे हरमन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। तीसरा मुकाबला करीब 25 मिनट तक चला। हरमन को पीटने के बाद ब्रॉडी स्टील ने माइक हाथ में लेकर खली को चुनौती दी
कि ‘मैं आ गया हूं। कहां है खली। हिम्मत है तो आकर मुझसे लड़।