{"_id":"5ccab43fbdec2207402e9b7f","slug":"astrology-tips-for-bright-future-in-jyotish-mahakumbh-2019-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तरक्की चाहिए तो बहुत काम आएगा ज्योतिष शास्त्र का यह मूल मंत्र, एक उपाय बना देगा जिंदगी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
तरक्की चाहिए तो बहुत काम आएगा ज्योतिष शास्त्र का यह मूल मंत्र, एक उपाय बना देगा जिंदगी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 03 May 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपको जिंदगी में तरक्की चाहिए तो ये तरीके अपनाएं। अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में प्रख्यात वास्तुविद पंडित सतीश शर्मा ने सफाई का महत्व बताते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर में साफ-सफाई रखना तरक्की के दरवाजे खोलने जैसा है।
2 of 6
ज्योतिषशास्त्री सतीश शर्मा
घर में साफ-सफाई रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, जो व्यक्ति को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इससे व्यक्ति आनंदित और उत्साही रहता है, उन्होंने कहा कि जिन घरों में गंदगी रहती है, वहां संपनता नहीं आती।
3 of 6
ज्योतिषशास्त्री सतीश शर्मा
उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग वास्तु से केवल निर्माण को जोड़ते हैं। लेकिन वास्तु का प्रभाव केवल निर्माण तक सीमित नहीं है। साफ-सफाई एक ऐसा ही आयाम है, जो
वास्तु को प्रभावित करता है। जिन घरों में गंदगी या अस्त-व्यस्त हालत होती है, वहां दरिद्रता का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मकड़ी का जाल
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं, बेहतर साफ-सफाई वाले घरों में संपनता रहती है। उन्होंने कहा कि अक्सर ठीक से सफाई न होने के कारण घर में धूल-मिट्टी और मकड़ी के जाले लग जाते हैं। आमतौर पर लोग इन्हें बहुत गंभीरता से नहीं लेते। लेकिन यह घर में नकारात्मक माहौल बनाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
इससे नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसलिए पूजा का स्थान तय करने से पहले दीवारों व घर के कोनों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर में बेकार, टूटा-फूटा या खराब सामान इकट्ठा न होने दें। ऐसे कई सामान होते हैं, जिनका कभी इस्तेमाल नहीं होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।