फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादेंः अरुण जेटली ने खुद बताया था कि नोटबंदी का आइडिया उन्हें किसने दिया...

Mon, 26 Aug 2019 08:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 26 Aug 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley told who gave idea of demonetisation to him
अरुण जेटली - फोटो : ANI file photo

देश से कालाधन और भ्रष्टाचार पर चोट करने के लिए नोटबंदी का आइडिया तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को किसने सुझाया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। 12 मार्च 2017 को हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बात बताई थी। 

Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley told who gave idea of demonetisation to him

अरुण जेटली तब हरिद्वार के औरंगाबाद में बाबा रामदेव के योग ग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि नोटबंदी का आइडिया योग गुरु रामदेव ने सुझाया था। जेटली ने यह भी कहा था कि एक जुलाई से लागू होने जा रहा एकीकृत टैक्स और प्लास्टिक मनी का फॉर्मूला भी उन्हें बाबा ने दिया था। इस दौरान जेटली ने स्वामी रामदेव को अर्थशास्त्र का ज्ञाता बताया था। 

Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley told who gave idea of demonetisation to him
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

जेटली ने चुटकी लेते हुए कहा था कि एक समय बाबा रामदेव को अर्थशास्त्र का शौक पैदा हो गया था। पांच साल पहले जब वे विपक्ष में थे, तब बाबा रामदेव ने उन्हें टीवी पत्रकार रजत शर्मा के घर मिलने बुलाया और आर्थिक मसलों पर काफी देर तक बातचीत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley told who gave idea of demonetisation to him
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बातचीत के बाद तय हुआ कि दोनों आर्थिक मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बहस करेंगे। तब दिल्ली के एक ऑडिटोरियम में करीब एक हजार चार्टर्ड  एकाउंटेंट को बुलाया गया था। वित्त मंत्री ने बताया कि चार्टर्ड एकाउंटेंट बारी-बारी से सवाल करते रहे और बाबा रामदेव और वे उनके सवालों का जवाब देते रहे।

विज्ञापन
Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley told who gave idea of demonetisation to him
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इस कार्यक्रम के मूल में बाबा रामदेव की तरफ से तीन ऐसी बातें निकलकर सामने आई, जिन पर कभी गौर नहीं किया गया था। पहली एक हजार और पांच सौ रुपये के बड़े नोट बंद करना। दूसरी सभी तरह के टैक्स खत्म कर केवल एक टैक्स लगाना। जिससे टैक्स की चोरी न हो और किसी को टैक्स देना भारी भी न पड़े। तीसरी बात प्लास्टिक करेंसी के तौर पर सामने आई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed