फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CDS Bipin Rawat Asthi Visarjan: बेटियों ने हरिद्वार में दी अंतिम विदाई, गंगा मां की गोद में सो गया भारत माता का वीर सपूत तस्वीरें

Sat, 11 Dec 2021 07:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Dec 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
army helicopter crash cds general bipin rawat asthi visarjan today in haridwar Uttarakhand news: ashes immersed in Haridwar see photos
हरिद्वार गंगा में विसर्जित की गईं अस्थियां - फोटो : अमर उजाला

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियों कृतिका और तारिणी ने माता-पिता की अस्थियों को आज हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित किया।

बेटियों ने नम आंखों से अस्थियों को नमन किया और गंगा में विसर्जित किया। तीर्थ पुरोहित आदित्य वशिष्ठ की ओर से अस्थियों का विसर्जन कराया गया।

CDS Bipin Rawat Asthi Visarjan: हरिद्वार में दोनों बेटियों ने गंगा में विसर्जित की सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी की अस्थियां, नम आंखों से दी विदाई

जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को पंच तत्व में लीन हो गए थे। राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली कैंट में जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का अंतिम संस्कार किया गया। 

पंचतत्व में विलीन सीडीएस: अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, दिवंगत दंपत्ती को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें

इस दौरान सेना की ओर से अंतिम सलामी दी गई। यहां पर सैन्य सम्मान और विधि विधान के साथ  जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीआईपी घाट पहुंचकर सीडीएस रावत की दोनों बेटियों से मुलाकात की और फिर रवाना हो गए।

army helicopter crash cds general bipin rawat asthi visarjan today in haridwar Uttarakhand news: ashes immersed in Haridwar see photos
हरिद्वार गंगा में विसर्जित की गईं अस्थियां - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, ऋषिकेश मेयर अनीता मंगाई आदि मौजूद रहे। 

army helicopter crash cds general bipin rawat asthi visarjan today in haridwar Uttarakhand news: ashes immersed in Haridwar see photos
हरिद्वार गंगा में विसर्जित की गईं अस्थियां - फोटो : अमर उजाला

आठ दिसंबर को तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया था। बिपिन रावत उत्तराखंड के मूल निवासी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
army helicopter crash cds general bipin rawat asthi visarjan today in haridwar Uttarakhand news: ashes immersed in Haridwar see photos
हरिद्वार गंगा में विसर्जित की गईं अस्थियां - फोटो : अमर उजाला

इस हेलीकॉप्टर में उनकी पत्नी मधुलिका के अलावा सेना के 13 जवान और अधिकारी सवार थे। हादसे में 13 लाेगों की मौत हुई। 

विज्ञापन
army helicopter crash cds general bipin rawat asthi visarjan today in haridwar Uttarakhand news: ashes immersed in Haridwar see photos
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कृतिका और तारिणी से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

हेलीकॉप्टर क्रैश में अकेले बचने वाले शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हैं। जिनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा है और वह गंभीर स्थिति में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed