फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: युवाओं को सरकार का तोहफा, अब 42 साल उम्र वाले भी कर सकेंगे इन पदों के लिए आवेदन

Mon, 18 Jun 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Jun 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
Apply for these posts upto 42 years in public service Commission
Job

सरकार ने युवाओं को तोहफा दिया है। अब 42 साल की उम्र तक के युवा भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।



 

Apply for these posts upto 42 years in public service Commission
त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड कैबिनेट ने लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इन पदों के लिए अब 42 साल की आयु वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। अभी तक अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित थी।

Apply for these posts upto 42 years in public service Commission
upsc

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायकों की सीधी भर्ती के लिए कैबिनेट ने नियमावली में संशोधन की स्वीकृति दी है। अब पदों की संख्या बढ़ाने के साथ अधिकतम आयु सीमा में सात साल की बढ़ोतरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Apply for these posts upto 42 years in public service Commission
job

इससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सीधी भर्ती के पदों में आवेदन करने का मौका मिलेगा। समीक्षा अधिकारी के सीधी भर्ती के पदों को 17 से बढ़ा कर 37 किया गया। इसी तरह सहायक समीक्षा अधिकारी के पद 15 से 46 व कंप्यूटर सहायक के पदों को दो से बढ़ा कर 10 किया गया।
 

विज्ञापन
Apply for these posts upto 42 years in public service Commission
फाइल फोटो

समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, कंप्यूटर सहायक पदों की सीधी भर्ती के लिए अब राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का ‘सी’ सर्टिफिकेट को छूट का लाभ लेने को मान्य किया गया। अभी तक एनसीसी ‘ बी’ सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थियों को ही भर्ती में अधिमान दिया जाता था। इसके साथ ही कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की शर्तों में संशोधन किया है। कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग के लिए न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी अनिवार्य है। जबकि अंग्रेजी टाइपिंग में 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी चाहिए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed