फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार के इस फैसले से राशनकार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, पढ़ें जरुरी खबर

Wed, 09 Aug 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Aug 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya Ration Card Holders will get cheaper sugar
ration card

अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो आपको भी यह खास सुव‌िधा म‌िलने जा रही है। सरकार के इस फैसले से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आगे जान‌िए आपको क्या फायदा होगा। 

Trending Videos
Antyodaya Ration Card Holders will get cheaper sugar
Ration card

उत्तराखंड में सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना के 1.84 लाख राशनकार्ड धारकों को प्रति माह एक किलो सस्ती चीनी मिलेगी। राशनकार्ड धारकों को 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का विभाग सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों से 32 रुपये प्रति किलो की दर प्रत्येक माह 184.14 मीट्रिक टन चीनी की खरीद करेगा। 

Antyodaya Ration Card Holders will get cheaper sugar
suger - फोटो : amarujala

अंत्योदय योजना के राशनकार्ड धारकों को सस्ती चीनी उपलब्ध कराए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। अप्रैल 2017 से केंद्र सरकार ने चीनी पर दी जाने वाली सब्सिडी बंद कर दी है। इसके बाद से सभी राशनकार्ड धारकों को सस्ती चीनी मिलनी बंद हो गई है। केंद्र सरकार ने पिछले माह अंत्योदय योजना के राशनकार्ड धारकों को प्रतिमाह एक किलो सस्ती चीनी उपलब्ध कराने आदेश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Antyodaya Ration Card Holders will get cheaper sugar
suger - फोटो : amarujala

इसके बाद प्रदेश में इसको लेकर कवायद शुरू की गई थी। इसको लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के बीच बनी सहमति के आधार पर 32 रुपये की दर से चीनी खरीद कर इसे 13.50 रुपये प्रति किलो की दर पर अंत्योदय कार्डधारकों को उपलब्ध कराए जाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Antyodaya Ration Card Holders will get cheaper sugar
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo

खरीद मूल्य और बिक्री मूल्य के अंतर का वहन केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव आनद बर्द्धन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed