फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: देर शाम एसीजेएम कोर्ट पहुंची एसआईटी, दर्ज कराए अंकिता के दोस्त पुष्पदीप के बयान

Thu, 24 Nov 2022 11:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Nov 2022 11:11 PM IST
सार

बयान दर्ज करवाने के लिए टीम दो घंटे कोर्ट में रही। एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि पुष्पदीप के 164 के बयान दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन
Ankita Murder Case: SIT team recorded Ankita friend Pushpdeep statement in ACJM court  Kotdwar
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अंकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी टीम ने पुष्पदीप के बयान एसीजेएम कोर्ट में भी दर्ज करवा दिए हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम टीम अंकिता के दोस्त पुष्पदीप को कोटद्वार के एसीजेएम कोर्ट लेकर पहुंची।



Ankita Murder Case: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, की सीबीआई जांच की मांग

बयान दर्ज करवाने के लिए टीम दो घंटे कोर्ट में रही। एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि पुष्पदीप के 164 के तहत बयान दर्ज हुए हैं। पुष्पदीप ने कहा कि जो बयान उसने पुलिस के सामने दर्ज किए थे वो ही कोर्ट में भी दर्ज कराए हैं।

कहा कि अंकिता की मौत से पहले वह जब एक बार रिजॉर्ट गया था तो उसने वहां एक वीआईपी को जाते देखा था। लेकिन वो कौन था उसकी जानकारी नहीं है। उस वक्त एसआईटी के बयान में ये बात नहीं लिखवाई थी। कोर्ट में इस जानकारी को भी दर्ज कराया गया है।  

Ankita Murder Case: SIT team recorded Ankita friend Pushpdeep statement in ACJM court  Kotdwar
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं सामने आ रहा है कि अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआईटी पांच दिसंबर के बाद चार्जशीट दाखिल कर सकती है। एसआईटी ने तीनों के खिलाफ वैज्ञानिक और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है।

Ankita Murder Case: SIT team recorded Ankita friend Pushpdeep statement in ACJM court  Kotdwar
वनंत्रा रिजॉर्ट में एसआईटी की टीम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 18 सितंबर को पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी रिजॉर्ट से गायब हुई थी। तीन दिन पटवारी पुलिस ने मामले में हीलाहवाली की तो 21 सितंबर की रात को जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि 18 सितंबर की रात में ही नहर में धक्का देकर अंकिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: SIT team recorded Ankita friend Pushpdeep statement in ACJM court  Kotdwar
एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी - फोटो : एएनआई

डीआईजी पी रेणुका देवी के नेतृत्व वाली एसआईटी ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों से तीन दिनों तक पुलिस ने कस्टडी में भी पूछताछ की थी। विभिन्न साक्ष्य जुटाए गए और कई सैंपल को स्थानीय और केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। पहले पुलिस ने एक माह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का दावा किया था।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: SIT team recorded Ankita friend Pushpdeep statement in ACJM court  Kotdwar
एसआईटी प्रभारी पी रेणुका - फोटो : अमर उजाला

लेकिन, विभिन्न साक्ष्यों की रिपोर्ट में देरी के कारण चार्जशीट अभी तक दाखिल नहीं हो पाई है। एसआईटी के सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि चार्जशीट लगभग तैयार है। कुछेक साक्ष्यों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इनका परीक्षण चल रहा है। पांच दिसंबर के बाद न्यायालय में तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed