फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: अंकिता को जबरन गले लगाने वाला मेहमान भी है अहम गवाह, खोले रिजॉर्ट के सारे राज

Wed, 21 Dec 2022 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Dec 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Guest who hug Ankita Forcely told all truth of Resort to SIT
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अंकिता- एक ग्राहक था... उसने मुझे हग किया था... दारू पी रखी थी उसने... मैंने कुछ नहीं बोला...। पुष्प- कौन है वो... इसका नंबर निकलवाओ...। अंकिता और पुष्प की इस चैट में जिस ग्राहक का जिक्र है उसे भी एसआईटी ने ढूंढ निकाला था। वह भी मुख्य गवाहों में शामिल है।



Ankita Murder Case: अंकित देगा नार्को टेस्ट के लिए सहमति या फिर टलेगा मामला, 10 दिन का मांगा था समय

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की चार्जशीट में इस मेहमान के बयान तीन पन्नों में दर्ज हैं, जिसमें उसने रिजॉर्ट में होने वाले काले कारनामों को भी उजागर किया है। एसआईटी ने इस मामले की जांच के दौरान रिजॉर्ट में ठहर चुके तकरीबन 50 लोगों से पूछताछ की थी। अंकिता ने अपने दोस्त पुष्प को बताया था कि रिजॉर्ट में एक सप्ताह पहले एक मेहमान ने उसे गले लगाया था।

Ankita Murder Case: Guest who hug Ankita Forcely told all truth of Resort to SIT
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला

ऐसा उसने पुलकित के इशारे पर किया था। एसआईटी तफ्तीश करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शहर में रहने वाले इस मेहमान तक भी पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक मेहमान ने एसआईटी को बताया है कि पुलकित यहां पर स्पेशल सर्विस के लिए 10 से 20 हजार रुपये अतिरिक्त लेता था। 

Ankita Murder Case: Guest who hug Ankita Forcely told all truth of Resort to SIT
वनंत्रा रिजॉर्ट - फोटो : अमर उजाला

यहां पर हुक्का, शराब और अन्य नशा भी परोसा जाता था। इस मेहमान से भी इतने ही रुपये लिए गए और एक लड़की से संबंध बनाने की बात कही गई थी। पुलकित ने अंकिता के बारे में उसे बताया था। इसी कारण उसने अंकिता को गले लगाया था। वह पहले भी कई बार इस रिजॉर्ट में ठहर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Guest who hug Ankita Forcely told all truth of Resort to SIT
वनंत्रा रिजॉर्ट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने इस चार्जशीट में 97 गवाहों के नाम शामिल किए हैं। इनमें से 35 गवाह रिजॉर्ट के कर्मचारी और यहां ठहरने वाले लोग हैं। पुलिस के सामने इन सबने रिजॉर्ट में होने वाले कारनामों को बताया था। 

विज्ञापन
Ankita Murder Case: Guest who hug Ankita Forcely told all truth of Resort to SIT
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला

इन सब बयानों से पुलकित और उसके दोस्तों पर लगे आरोपों को खासा बल मिला है। इन बयानों के सापेक्ष एसआईटी ने कई दस्तावेजी और इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य भी इकट्ठा कर चार्जशीट में शामिल किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed