फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: पांच दिसंबर के बाद दाखिल होगी चार्जशीट, वीआईपी कौन? अभी भी नहीं खुला राज

Wed, 23 Nov 2022 10:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Nov 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Charge sheet will be filed after 5 December but VIP Mystery still not solve
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआईटी पांच दिसंबर के बाद चार्जशीट दाखिल कर सकती है। एसआईटी ने तीनों के खिलाफ वैज्ञानिक और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है।



हालांकि, शुरुआत में पुलिस ने दावा किया था कि एक माह के भीतर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। लेकिन, पुलिस के अनुसार विधि विज्ञान प्रयोगशाला से विभिन्न सैंपल की रिपोर्ट आने में देरी के कारण समय लग रहा है। 

उत्तराखंड: जसपुर की थर्माकोल फैक्टरी में सिलिंडर से हुआ गैस रिसाव, भीषण आग में जिंदा जला श्रमिक, दो झुलसे

वहीं, मामले में वो वीआईपी कौन है जिसके रिजॉर्ट में आने की बात सामने आ रही है उसका राज अभी तक नहीं खुल पाया है। इसको लेकर अंकिता के परिजन भी धरना दे रहे हैं। वहीं, कई संगठन भी अब मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं। 

Ankita Murder Case: Charge sheet will be filed after 5 December but VIP Mystery still not solve
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 18 सितंबर को पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी रिजॉर्ट से गायब हुई थी। तीन दिन पटवारी पुलिस ने मामले में हीलाहवाली की तो 21 सितंबर की रात को जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि 18 सितंबर की रात में ही नहर में धक्का देकर अंकिता की हत्या कर दी गई थी।

Ankita Murder Case: Charge sheet will be filed after 5 December but VIP Mystery still not solve
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन कर दिया गया था। डीआईजी पी रेणुका देवी के नेतृत्व वाली एसआईटी ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Charge sheet will be filed after 5 December but VIP Mystery still not solve
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला

तीनों से तीन दिनों तक पुलिस ने कस्टडी में भी पूछताछ की थी। विभिन्न साक्ष्य जुटाए गए और कई सैंपल को स्थानीय और केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। पहले पुलिस ने एक माह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का दावा किया था। लेकिन, विभिन्न साक्ष्यों की रिपोर्ट में देरी के कारण चार्जशीट अभी तक दाखिल नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: Charge sheet will be filed after 5 December but VIP Mystery still not solve
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

एसआईटी के सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि चार्जशीट लगभग तैयार है। कुछेक साक्ष्यों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इनका परीक्षण चल रहा है। पांच दिसंबर के बाद न्यायालय में तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed