{"_id":"637b63dcf3d65268c45b2c3f","slug":"uttarakhand-pithoragarh-crime-news-mama-done-two-years-old-nephew-murder-by-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: रिश्ते के नाना ने दो साल के नाती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बचाने आए दादा को भी किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: रिश्ते के नाना ने दो साल के नाती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बचाने आए दादा को भी किया लहूलुहान
Mon, 21 Nov 2022 08:47 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:47 PM IST
सार
महिला की चीख पुकार सुनकर पोते को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे दादा को भी उसने नहीं छोड़ा। उसने उनके हाथ की दो उंगलियां काट दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक मासूम वंश और घायल दादा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला के गरगुवा गांव में दो साल के बच्चे की हत्या से सनसनी फैल गई। रिश्तेदारी में नेपाल से आए एक सनकी व्यक्ति ने रिश्ते के नाती को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब मासूम वंश कुंवर की मां उसे नहला कर धूप में उसकी मालिश कर रही थी।
विज्ञापन
Pantnagar: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला सफाई कर्मी का शव, मत्स्य विज्ञान कॉलेज में करता था काम
विज्ञापन
महिला की चीख पुकार सुनकर पोते को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे दादा को भी उसने नहीं छोड़ा। उसने उनके हाथ की दो उंगलियां काट दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घटना के समय मासूम बच्चे का पिता रमेश सिंह कुंवर जानवरों को चराने जंगल गया था। व्यक्ति ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया इसके लिए पूछताछ की जा रही है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख धारचूला नेत्र सिंह कुंवर का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। पुलिस को इसें सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन