केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे।
उत्तराखंड में अमित शाह: क्या दलबदल की गर्म हवाओं का रुख बदल पाएगा शाह का दौरा, पढ़ें खास रिपोर्ट
शाह ने देहरादून में जनसभा को संबोधित किया और राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई छात्र संगठन के सदस्यों ने शाह के दून आगमन का काले झंडे दिखाकर विरोध और प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस देहरादून द्वारा प्रदेश में आई भीषण आपदा में केंद्र द्वारा किसी भी प्रकार का राहत पैकेज न देने, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया।
देहरादून में अमित शाह: आज बदली शहर की यातायात व्यवस्था, यहां ट्रैफिक रूट डायवर्ट
उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी हई। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
2 of 5
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
- फोटो : अमर उजाला
अमित शाह उत्तराखंड में भाजपा के चुनाव अभियान का आगाज करने पहुंचे हैं। यहां शाह ने राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ किया। जिसके बाद शाह ने अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि मैं अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि की जनता को नमन करने आया हूं। कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया है।
3 of 5
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
- फोटो : अमर उजाला
अमित शाह शनिवार की सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं बन्नू स्कूल मैदान में शाह में कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही पांडाल में काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे।
4 of 5
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के सभी मंत्री और पूर्व मूख्यमंत्री मौजूद रहे।
5 of 5
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में कार्यक्रम और बैठक संपन्न होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार भी पहुंचेंगे। वह देव संस्कृति विश्वविद्यालय के साथ ही हरिहर आश्रम में संतों से मुलाकात करेंगे।