Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Medhavi Samman Award: सीएम के हाथों मिले टैब-लैपटाॅप, होनहारों के चेहरे खिले, तस्वीरों में देखें गाैरव के पल

Sat, 24 Aug 2024 02:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 24 Aug 2024 02:49 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Samman award 2024 in dehradun CM dhami honour to Uttarakhand Board Topper
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ओर से आज देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित एससीईआरटी के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में उत्तराखंड मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।



इस दाैरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने प्रदेश के आठ टॉपर्स समेत प्रत्येक जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के तीन-तीन टॉपर्स को सम्मानित किया। सीएम के हाथों सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। इस दाैरान दसवीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट और 12वीं के होनहारों को लैपटाॅप दिया गया।

Medhavi Samman Award: सीएम धामी ने होनहारों में भरा जोश, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे मेधावी

Trending Videos
Amar Ujala Medhavi Samman award 2024 in dehradun CM dhami honour to Uttarakhand Board Topper
सीएम धामी ने होनहारों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

सीएम धामी ने कहा कि अभी यह शुरुआत है। यह मत सोचना कि आप सिर्फ परिवार के बेटे हो। सम्मानित होने के बाद आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। यहां समाज की भावना आपसे जुड़ गई है। आप सब हमारे राज्य का भविष्य हैं। आप मेधावियों ने हम सबको गौरवांवित किया है।

Amar Ujala Medhavi Samman award 2024 in dehradun CM dhami honour to Uttarakhand Board Topper
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

आपकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बनेगी। आप आने वाली पीढ़ियों के लिए उत्प्रेरक बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे हैं। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने बहुत विषम परिस्थितियों में यह मुकाम पाया। कहा कि पीयूष ने विषम परिस्थितियों में यह मुकाम पाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Samman award 2024 in dehradun CM dhami honour to Uttarakhand Board Topper
सीएम धामी के साथ सेल्फी ली - फोटो : अमर उजाला

सीएम धामी ने कहा कि हमें सपने जरूर देखने चाहिए। आप जीवन में संकल्प लीजिए। लेकिन ध्यान रहे कि संकल्प में कोई विकल्प ना हो। जिस दिन आपके संकल्प में विकल्प आ गया, आपकी मंजिल दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Samman award 2024 in dehradun CM dhami honour to Uttarakhand Board Topper
कार्यक्रम में पहुंचे होनहार - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने कहा हमारे होनहार देश का भविष्य हैं। कठिन हालातों में भी बच्चों ने बेहतर मुकाम पाया है। अमर उजाला की विश्वसनीयता है, लोगों को विश्वास है। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि 70% से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा छह से 12वीं तक 600 से लेकर 1200 तक की धनराशि हर महीने दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed