फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Medhavi Chhatra Samman: सीएम धामी ने किया सम्मानित, टैब और लैपटॉप पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Tue, 27 May 2025 03:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 May 2025 03:28 PM IST
सार

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2025: सीएम धामी से लैपटॉप और टैब पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। 12वीं की परीक्षा में 15 छात्र-छात्राएं और 10वीं के 60 मेधावी शीर्ष 10 में हैं। 

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2025 CM Dhami honored meritorious students
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ओर से आज देहरादून में मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शीर्ष 10 स्थानों पर रहे छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सम्मानित किया। सीएम धामी से लैपटॉप और टैब पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। 12वीं की परीक्षा में 15 छात्र-छात्राएं और 10वीं के 60 मेधावी शीर्ष 10 में हैं। 


सीएम धामी ने कहा कि हम ऐसे भविष्य के कर्णधारों से मिल रहे हैं जो पूरे विकसित भारत की यात्रा को देख रहे हैं। जीवन में लो लक्ष्य बनाते हैं उन्हें पूरा करने में पूरी मेहनत करें। संकल्प लें और उसमें कोई विकल्प ना लाएं। 

मेधावी छात्र सम्मान समारोह: सीएम धामी और शिक्षा मंत्री ने किया 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित

Trending Videos
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2025 CM Dhami honored meritorious students
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कहा कि संकल्प में अगर विकल्प आ गया तो मतलब हम अपने रास्ते से भटक गए हैं। कहा कि यह मुकाम आज आपको समर्पण के बाद हासिल हुआ है। यह अभी एक शुरूआत है। अब आपका लक्ष्य और बड़ा हो गया है। आप सबने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है।

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2025 CM Dhami honored meritorious students
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम धामी ने कहा कि परीक्षाओं में जो धांधली हो रही थी, सरकार ने उस पर रोक लगाई है। मैं आज जब परीक्षार्थियों के परिजनों ने मिलता हूं, तो उनके चेहरे पर संतोष देखता हूं। परिवार अपनी तमाम आवश्यकताओं में कटौती करके बच्चों को पढ़ा रहे हैं। ऐसे में सरकार उनके परिश्रम को व्यर्थ नहीं जाने देगी। पहले भ्रष्टाचार हो जाता था, नकल हो जाती थी, बच्चों का हौसला भी टूटता था, लेकिन हमने नकल माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2025 CM Dhami honored meritorious students
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हमारे बच्चे आज सेना में जाने के लिए आगे आ रहे हैं। उत्तराखंड सैन्य भूमि रहा है। हाल ही में हमारी सेना ने लोहा मजबूत किया है। बच्चों को इससे सीख मिलती है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपने मेहनत के दम पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। मैं छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। 

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2025 CM Dhami honored meritorious students
मेधावी छात्र पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतिवर्ष अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित करता है। इसमें मेधा का सम्मान होता है, ताकि राज्य और जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी जीवन में सफलता का परचम लहराएं। सम्मान पाकर उनके हौंसले बुलंद रहें और मेधावियों ने जीवन का जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसको हासिल करने के लिए एकाग्रता के साथ आगे बढ़ें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed