अमर उजाला की 27वीं वर्षगांठ पर आज मैराथन (ग्रीनाथॉन : एक कदम पर्यावरण के नाम) का आयोजन किया गया। मैराथन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। युवाओं ने एक सुर में पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और देहरादून के एसएसपी अजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए अमर उजाला की इस पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है पर्यावरण से युवाओं को जोड़ने का।
कार्यक्रम का आयोजन परेड ग्राउंड में सुबह पांच बजे से शुरू हुआ। सबसे पहले फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां जैसे जुम्बा डांस, पुश-अप्स आदि का भी आयोजन किया गया।
Uttarakhand: पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी में मिलेगा चार फीसदी क्षैतिज आरक्षण, राजभवन ने विधेयक को दी मंजूरी
2 of 6
देहरादून में ग्रीनाथॉन
- फोटो : अमर उजाला
पांच किमी मैराथन परेड ग्राउंड से शुरू हुई। एसएसपी अजय सिंह और डायरेक्टर सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी शिशिर दीक्षित ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। मैराथन वापस परेड मैदान पर ही संपन्न हुई। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया है।
3 of 6
देहरादून में ग्रीनाथॉन
- फोटो : अमर उजाला
मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रथम 300 प्रतिभागियों को कार्यक्रम वाले दिन टी-शर्ट प्रदान की गई।
4 of 6
देहरादून में ग्रीनाथॉन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सुबह सात बजे मैराथन शुरू हुई। इसमें आयु वर्ग के हिसाब से विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल, सर्टिफिकेट और आकर्षक उपहारों से नवाजा गया। सभी प्रतिभागियों के लिए ई-सर्टिफिकेट और जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
5 of 6
देहरादून में ग्रीनाथॉन
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बड़ी संख्या में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। वहीं, एसएसपी अजय सिंह ने भी युवाओं से मतदान में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।