{"_id":"581269f94f1c1bc877bc504f","slug":"along-three-child-five-men-burn-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आग में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच जले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच जले, एक की मौत
Fri, 28 Oct 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
family burn
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून के नया गांव अनारवाला में बृहस्पतिवार रात लगी आग में पांच साल के मासूम समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह जल गए। इनमें एक महिला और दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए इन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते वक्त पांच वर्षीय मासूम ने रास्त में दम तोड़ दिया।
2 of 9
family burn
- फोटो : AmarUjala
कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती एक बेटी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मच्छरों को भगाने के लिए तसले में जलाई गई आग में तारपीन का तेल डालने से भड़की आग की चपेट में आकर ये लोग झुलसे हैं।
3 of 9
family burn
- फोटो : AmarUjala
देहरादून कैंट कोतवाली क्षेत्र के नया गांव अनारवाला में बिहार निवासी दामोदर यादव अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ रहता है। यादव ने घर में गाय भी पाल रखी है। कच्चे मकान के बराबर में खाली जमीन पर तिरपाल डालकर उसके नीचे गाय बांधी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
family burn
- फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे के करीब दामोदर (40) की बेटी आरती (10) मच्छर भगाने के लिए आग जलाने के लिए गई तो उसके साथ अंशिका (7) और आदर्श (5) भी थे। लकड़ी में आग लगाने के लिए आरती ने पास में रखे तारपीन तेल को डाला तो आग की लपटें तिरपाल को छू गई।
विज्ञापन
5 of 9
family burn
- फोटो : AmarUjala
इससे तिरपाल ने आग पकड़ ली और वह बच्चों पर गिर पड़ा। यह देख मां रूबी (35) बच्चों को बचाने के लिए आग में कूद गईं। तभी चीख-पुकार सुनकर दामोदर बच्चों को बचाने लगे तो वह भी झुलस गए। इसी बीच आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।