फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह हैं आलिया, श्रद्धा और कंगना के लाइफ पार्टनर, तस्वीरों में देखिए हुआ ऐसा अनोखा स्वयंवर

Mon, 12 Mar 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,नैनबाग (टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,नैनबाग (टिहरी) Updated Mon, 12 Mar 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Alia, Shraddha and Kangana have got their life partner
marriage

आलिया, श्रद्धा और कंगना को उनका जीवनसाथी मिल गया है। तस्वीरों में देखिए, इस तरह हुआ तीनों का अनोखा स्वयंवर...



 

Alia, Shraddha and Kangana have got their life partner
जौनपुर ब्लॉक के पंतवाड़ी में स्वयंवर के तैयार बकरियां। - फोटो : amar ujala

ऐसा अनोखी स्वयंवर आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस स्वयंवर में आलिया, श्रद्धा और कंगना ने अपना जीवनसाथी चुन लिया, लेकिन आपको बता दें, कि यहां फिल्म एक्ट्रेस आलिया, श्रद्धा और कंगना की बात नहीं कर रहे है।

Alia, Shraddha and Kangana have got their life partner
जौनपुर ब्लॉक के पंतवाड़ी में स्वयंवर के लिए तैयार बकरियां। - फोटो : amar ujala

जौनपुर विकासखंड के पंतवाड़ी गांव में दूसरी बार दुनिया का सबसे अनोखा स्वयंवर रचाया गया। जहां तीन बकरियों ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अपना जीवन साथी चुना। आर्मी बैंड की धुन और पहाड़ के वाद्य यंत्रों के साथ पारंपरिक रीति रिवाज से शादी समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। बारात संग नाचते गाते विदेशी मेहमान भी इस अनोखे विवाह समारोह का साक्षी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia, Shraddha and Kangana have got their life partner
जौनपुर ब्लॉक के पंतवाड़ी में स्वयंवर जीतने के बाद बकरे को उठाते वर पक्ष के लोग। - फोटो : amar ujala

स्वयंवर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने प्रसिद्ध गीत ठंडो रे ठंडो, मेरो पहाड़ै की हवा ठंडौ पाणी के कुछ बोल श्रोताओं को सुनाया। पंतवाड़ी गांव में रविवार को यूथ फाउंडेशन, ग्रीन पिपुल संस्था और बकरी छाप संस्था की संयुक्त पहल पर बकरी स्वयंवर का आयोजन किया गया। स्वयंवर को देखने के लिए देश-दुनिया से यहां मेहमान पहुंचे और बारात का हिस्सा बनकर न सिर्फ ठुमके लगाए, बल्कि पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार स्वयंवर की परंपरा निभाई।

विज्ञापन
Alia, Shraddha and Kangana have got their life partner
जौनपुर ब्लॉक के पंतवाड़ी में स्वयंवर जीतने के बाद बकरे को उठाते वर पक्ष के लोग। - फोटो : amar ujala

सोशल रियलटी शो के तौर पर आयोजित इस अनोखे स्वयंवर कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के 10 बकरे और पांच भेड़ों ने प्रतिभाग किया। जिन्हें हल्दी, चावल का आटा, दही, गंगा जल से नहलाया गया। शादी से पूर्व हल्दी हाथ और मंगल स्नान आदि भी कराया गया। रविवार को दोपहर 12 बजे पंतवाड़ी के स्कूल से मुख्य बाजार होते हुए बारात धूमधाम से मंडप स्थल पर पहुंची। जहां आर्मी बैंड ने बारातियों का स्वागत किया। फिर बारातियों को चाय पकोड़े और भोजन पररोसा गया। इसके बाद पंडित दिनेश बिजल्वाण ने स्वयंवर की रस्म शुरू की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed