देहरादून से ताल्लुक रखने वाले युवा निर्देशक अली अब्बास जफर ने भले ही अब तक दो हिट फिल्म दे दी हों, लेकिन फिल्म ‘सुल्तान’ अली अब्बास के लिए इन सबसे खास है। ये कहना है अली के अम्मी और अब्बू का...
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
सुल्तान अली के बचपन का सपना पूरा करेगी। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले अली बचपन से ही खेल पर फिल्म बनाना चाहते थे, उन्होंने अपनी यह इच्छा बचपन में ही माता-पिता को बता दी थी।
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
अली की मां इफ्फत जैदी ने बताया कि बेटा ऊंचे मुकाम पर पहुंच गया है। उसका सपना था कि उसका एक घर हो, उसने वो भी ले लिया है। अब मैंने बेटे से फोन पर यही कहा कि बेटा तूने सब कुछ कर लिया, अब बस एक बहू ले आ। जब उन्होंने अली से पूछा कि कोई लड़की देखी तो वह मजाक में बोला कि अभी तो लड़कियां मुझे ही देख रही हैं।
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
4 of 10
सुल्तान टाइटल ट्रैक
- फोटो : self
जब उन्हें अपना यह सपना पूरा करने का मौका मिला तो उन्होंने इसके लिए कुश्ती को चुना। फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद केवल सलमान खान ही थे। उन्होंने साफ कर दिया था कि सलमान काम करेंगे तो ही फिल्म का निर्माण होगा। अली ने मसूरी में रहकर ही फिल्म की स्टोरी पूरी की थी।
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
5 of 10
सुल्तान
- फोटो : फोटो- ट्विटर
महज 32 साल के देहरादून निवासी निर्देशक अली अब्बास जफर की ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और ‘गुंडे’ दोनों ही फिल्म हिट रहीं। अब उनकी तीसरी फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान खान दिखाई देंगे। ‘सुल्तान’ और सलमान को लेकर अली के माता-पिता और पड़ोसियों में बेहद क्रेज है। इन दिनों अली के महारानी बाग स्थित घर में लोग दिनभर फिल्म पर ही चर्चा करते हैं।