{"_id":"5d9c9dbb8ebc3e016f0b30ff","slug":"air-service-will-start-to-amritsar-jammu-lucknow-and-gorakhpur-from-pantnagar-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर एयरपोर्ट से अब अमृतसर, जम्मू, लखनऊ और गोरखपुर के लिए शुरू होगी हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर एयरपोर्ट से अब अमृतसर, जम्मू, लखनऊ और गोरखपुर के लिए शुरू होगी हवाई सेवा
Wed, 09 Oct 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 09 Oct 2019 08:23 AM IST
सार
- पंतनगर एयरपोर्ट से छोटे विमानों की सेवा भी शुरू कराने पर हुआ मंथन ।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में पंतनगर से अमृतसर, जम्मू, लखनऊ और गोरखपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही छोटे विमानों की सेवा भी शुरू कराने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर सांसद अजय भट्ट ने एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए स्नैक बार का फीता काट कर शुभारंभ किया। समिति की पहली बैठक सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में मंगलवार को एयरपोर्ट परिसर में हुई।
विज्ञापन
बैठक में दिल्ली से पंतनगर के लिए सप्ताह में चार दिन चलने वाली फ्लाइट को पूरे सप्ताह चलाने, दिल्ली-पंतनगर की फ्लाइट को प्रधानमंत्री उड़ान योजना में शामिल करने, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय की भूमि को विकसित करने पर मंथन किया गया भूमि अटरिया मंदिर रोड से किच्छा की तरफ चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके अलावा पंतनगर से हल्द्वानी, रामनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए 10-20 सीटर विमान सेवा शुरू करने और नाइट लैंडिंग के लिए पंतनगर एयरपोर्ट पर डीवीओआर उपकरण लगाने पर भी चर्चा हुई।
कहा गया कि इन सभी कार्यों के लिए सांसद अजय भट्ट, विधायक राजेश शुक्ला, विधायक राजकुमार ठुकराल और एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह मिलकर प्रयास करेंगे। संचालन एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने किया।
