फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन मनाने मसूरी आए थे दो युवती और एक युवक, खाई में गिरी कार तो दो ने की इंसानियत की हदें पार

Fri, 10 Aug 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Updated Fri, 10 Aug 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
after major accident two friend show inhumanity
accident - फोटो : amar ujala

मसूरी कंपनी गार्डन के पास कार खाई में गिरने से जन्मदिन मनाने मसूरी आए दो युवतियों समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एक युवती और युवक ने अपने साथ आई दूसरी युवती के साथ कुछ ऐसा किया कि इंसानियत शर्मसार हो गई।


 

after major accident two friend show inhumanity
accident

हादसे के बाद चोटिल युवक और युवती गंभीर रूप से घायल अपनी तीसरी साथी को तड़पता छोड़कर वहां से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को खाई से निकालकर सेंट मैरी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में युवती का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया था। भारी मात्रा में खून बहने से उसकी हालत गंभीर थी। सेंट मैरी अस्पताल के डॉक्टर वीरेंद्र ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
 

after major accident two friend show inhumanity
accident

प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी राजेंद्र रोहिला के अनुसार, वह सुबह अपने दोस्त के साथ कंपनी गार्डन रोड पर सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान अचानक तेज गति से एक कार उनके पीछे से आई और पहाड़ी में टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। उन्होंने आसपास के लोगों को एकत्र कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। कार में दो युवती और एक युवक थे। हादसे के बाद युवक और एक युवती खाई से निकले और अचानक गायब हो गए। प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि गंभीर घायल निशा राणा (23) पुत्री कल्पना राणा निवासी करोलबाग, दिल्ली को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
after major accident two friend show inhumanity
accident

इसके बाद घायलावस्था में मौके से भागने वाले श्रीकांत थापा निवासी देहरादून और सरबजीत पुत्री परमजीत निवासी फगवाड़ा, पंजाब को किताब घर बस स्टैंड से पकड़ कर कोतवाली लाया गया। तीनों घायल अपने दो अन्य साथियों राहुल नेगी निवासी विजय पार्क, देहरादून की कार से आयुष थापा पुत्र अशोक थापा निवासी प्रेमनगर के साथ श्रीकांत का जन्मदिन मनाने मसूरी आए थे। बृहस्पतिवार सुबह राहुल और आयुष होटल में ही थे। बाकी तीन दोस्त टहलने निकले थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
 

विज्ञापन
after major accident two friend show inhumanity
accident

दोस्त को छोड़कर क्यों भागे? पुलिस कर रही जांच
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, पूछताछ में श्रीकांत ने खुद को फौजी बताया। उसने कहा कि हादसे के बाद हम तीनों अलग-अलग स्थानों पर छिटककर गिरे थे। निशा के आसपास नजर नहीं आने पर लगा कि शायद उसके साथ कोई अनहोनी हो गई। हम बुरी तरह घबरा गए थे। मोबाइल टूटने से किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। लिहाजा होटल में रुके दोस्तों को हादसे की सूचना देने के लिए हम वहां से निकल गए। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं किसी गड़बड़ी के कारण तो दोनों अपनी दोस्त को छोड़कर नहीं भागे थे। उन्होंने बताया कि पांचों की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed