फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश हत्याकांड: पिता बोले, बेटी तो नहीं रही लेकिन उसकी आंखे देखेंगी दुनिया, किया ये काम

Fri, 30 Aug 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
After Girl Brutal Murder Father donate her eyes in rishikesh Aiims
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ऋषिकेश के बनखंडी में हुई युवती की हत्या ने हर किसी को हिला कर रख दिया। पिता ने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि हत्याकांड में बेटी तो चली गई, लेकिन उसकी आंखें अभी दुनिया देखेंगी। युवती के पिता ने उसकी आंखें दान कर दीं। एम्स तीन ही दिन पहले खुले आई बैंक में यह पहला नेत्रदान हुआ। कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक युवती के पिता ने खुद एम्स पहुंचकर अपनी बेटी की आंखों को दान करने का फैसला लिया। 

After Girl Brutal Murder Father donate her eyes in rishikesh Aiims
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इसकी सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। उधर, एम्स के सीएमएस डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि तीन ही दिन पहले शुरू हुए आई बैंक में यह पहला नेत्रदान है। डॉ. गुप्ता के मुताबिक तीर्थनगरी के लोगों को नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एम्स में कार्यशालाओं की श्रंखला बृहस्पतिवार से शुरू की जाएगी। इसमें स्थानीय लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। 

After Girl Brutal Murder Father donate her eyes in rishikesh Aiims
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बता दें कि बुधवार को ऋषिकेश में एक युवक ने युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। यह बात भी सामने आई है कि युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन अब युवती शादी से मना कर रही थी इसलिए युवक ने उसकी हत्या की। युवती को मौत के घाट उतारने के बाद युवक ने अपने गले पर भी वार किया और हाथ की नसें काट लीं। वह अभी ऋषिकेश एम्स में भर्ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Girl Brutal Murder Father donate her eyes in rishikesh Aiims
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सुबह करीब साढ़े छह बजे बापूग्राम सुमन विहार निवासी अजय यादव, पुत्र पीआर यादव अपनी स्कूटी से बनखंडी गली नंबर-2 स्थित युवती कल्याणी यादव के घर पहुंचा और उससे मारपीट करने लगा। आरोपी युवक अपने साथ पेपर कटिंग चाकू लेकर आया था। आपा खो बैठे युवक ने हाथापाई के बीच ही किचन से सब्जी काटने का चाकू उठा लिया और युवती के गले सहित शरीर पर कई वार किए। 

विज्ञापन
After Girl Brutal Murder Father donate her eyes in rishikesh Aiims
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

युवती नेपाली फार्म स्थित एक स्कूल में पढ़ाती थी। बुधवार की सुबह भी रोज की तरह वह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। तभी स्कूटी से आरोपी अजय यादव घर पहुंचा और घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के माता पिता घर पहुंचे। युवती की मां कंवलपति बेटी की हत्या और उसके शरीर का हश्र देख बेहोश हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed