देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से नाराज परिजनों ने कोरोनेशन अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए मृतक की बेटी ने उन्हें चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
2 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
इससे नाराज अस्पताल कर्मचारी कामकाज छोड़कर सड़क पर आ गए। पुलिस ने बीच में आकर जैसे-तैसे स्थिति को संभाल लिया। इस मामले में मृतक के परिजनों और डॉक्टर ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
3 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
डालनवाला इंस्पेक्टर कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लगाए गए इंजेक्शन को कब्जे में ले लिया गया है।
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
4 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
डालनवाला के इंदर रोड स्थित राज मिस्त्री राजेश (39) सोमवार साढ़े नौ बजे के करीब बाएं हाथ में दर्द की शिकायत लेकर कोरोनेशन अस्पताल आया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने राजेश को दर्द निवारक इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद राजेश घर लौट गया और कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने चली गई।
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
5 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
नाजुक हालत में परिजन उसे लेकर वापस कोरोनेशन अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश की मौत से नाराज परिजनों ने डॉ वर्मा से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे हंगामा हो गया।